फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिस्कुट लेने गया मासूम ट्रक की चपेट में आया, मौके पर मौत; ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा

Sat, 14 Mar 2026 09:04 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को तीन साल के मासूम ऋषि राज को मिनी ट्रक ने रौंद दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
ट्रक ने मासूम को रौंदा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को एक मिनी ट्रक ने तीन साल के मासूम ऋषि राज को रौंद दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सरमस्तपुर एनएच-28 के पास हुआ। हादसे के बाद चालक भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन


परिजन और ग्रामीणों में मचा कोहराम

मृतक बच्चे की मां रूपा कुमारी ने बताया कि उसका बेटा दादी के पास बिस्कुट लेने गया था। उसी दौरान ग्रामीणों ने दौड़ते हुए सूचना दी कि ऋषि सड़क दुर्घटना में मर गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक आलू से लदा हुआ था और चालक उसे टक्कर मारकर भागने लगा। परिजन और ग्रामीण घटना के बाद सदमे में हैं।
सकरा थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि मिनी ट्रक की चपेट में आने से मासूम की मौत हुई। चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की आवेदन पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पढ़ें: रात में घर से निकला युवक, सुबह खेत में मिला शव; पत्नी बोली- कर्ज मांगने वाला ही बना कातिल
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से पकड़ा गया चालक

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और परिवार के सदस्य दौड़े और ट्रक चालक को पकड़ लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें