फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पारू के कुंवारी गांव में अग्निकांड, आग की चपेट में आए दो घर; सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप

Tue, 20 Oct 2026 06:17 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड स्थित कुंवारी गांव में शॉर्ट सर्किट से कमली देवी के घर में भीषण आग लग गई। इस दौरान दो गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुआ और दो घर प्रभावित हुए। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 

विज्ञापन
सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर। जिले के पारू प्रखंड की कटारू पंचायत के कुंवारी गांव के वार्ड संख्या 9 में शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो घर प्रभावित हुए। इस दौरान घर में रखे दो घरेलू गैस सिलेंडरों में भी विस्फोट हो गया। धमाकों की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर कुंवारी गांव निवासी स्वर्गीय रामबालक राम की पत्नी कमली देवी के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक चिंगारी निकली। देखते ही देखते चिंगारी ने आग का विकराल रूप ले लिया और पूरे पक्के-कच्चे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें तेज होने के कारण परिवार के सदस्यों को घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचानी पड़ी।

विज्ञापन


पढे़ं: किन विभागों के अफसरों-कर्मियों पर निगरानी की नजर? घूसखोरों के पकड़ाने का खतरा कहां, देखें ट्रेंड

इसी दौरान घर के अंदर रखे दो घरेलू गैस सिलेंडरों में एक के बाद एक विस्फोट हो गया। धमाकों की तेज आवाज से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली।

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने पारू थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मामले में पारू थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग की टीम ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया। ग्रामीणों के अनुसार, आग की चपेट में दो घर आए हैं और घर में रखे दो गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुआ है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें