फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : ससुराल पहुंची तो टूटा सपना, तीन साल बाद पति को छोड़ बचपन के दोस्त को बनाया जीवनसाथी; कहानी कुछ अलग है

Thu, 17 Jul 2025 07:07 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News : यह हकीकत कुछ हद तक फिल्मी कहानी-सी है। घर वालों ने पिंड छुड़ाने के लिए घर बैठे लड़के से शादी करा दी। तीन साल तक वह ससुराल में प्रताड़ना भी सहती रही। फिर अचानक बचपन का साथी मिला और बदल गई दुनिया।
विज्ञापन
तीन साल की विवाहिता का हाथ थामने को तैयार हुआ बचपन का दोस्त।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के एक मंदिर में एक नवविवाहिता महिला ने अपने पति को छोड़कर अपने बचपन के दोस्त से शादी कर ली है। यह महिला दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली है और उसका यह दोस्त भी उसी जिले का है। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों से मंदिर में शादी रचाई और अब कोर्ट मैरिज करने की बात कही है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : सीबीआई ने बैंक मैनेजर सहित दो को किया गिरफ्तार, कथित कर्मचारी 16 वर्षों से अवैध रूप से कर रहा था कार्य

मंदिर में शादी, बोले- पूरी जिंदगी रहेंगे साथ
शादी करने पहुंची नवविवाहिता ने बताया कि उसके माता-पिता और भाई ने जबरन उसकी शादी कर दी थी, जिसके बाद से वह लगातार प्रताड़ना का शिकार होने लगी। जब इस बात की जानकारी उसके बचपन के दोस्त को मिली, तो वह उसे अपनाने को तैयार हो गया। वह शादीशुदा महिला से भी शादी करने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद दोनों ने मुजफ्फरपुर के एक मंदिर में शादी कर ली। महिला का कहना है कि वह पूरी जिंदगी अपने इस प्रेमी के साथ ही रहेगी।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बिहार के चार शहरों में आकाशीय आफत से 11 लोगों की मौत, मरने वालों में किशोर महिला और बुजुर्ग शामिल
विज्ञापन


आत्महत्या की ठानी तो दोस्त ने थामा हाथ
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली प्रियंका कुमारी ने बताया कि वर्ष 2022 में उसकी शादी जबरन कर दी गई थी, जिससे वह नाराज थी। परिवार वालों ने बताया था कि लड़का बहुत अच्छा है और नौकरी करता है, लेकिन जब वह ससुराल आई तो देखा कि वह दिव्यांग था और कोई काम नहीं करता था। उसने अपने परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी, लेकिन उन्होंने उसकी कोई मदद नहीं की। महिला ने कहा कि उसके पति और ससुराल के लोग उसे ही प्रताड़ित कर रहे थे। तीन साल तक सब कुछ सहने के बाद उसने आत्महत्या की ठानी। उसने अपने बचपन के दोस्त सीताराम साह को अपनी परेशानी बताई। सीताराम ने उसे आत्महत्या करने से रोका और फिर दोनों ने एक साथ जीवन बिताने का फैसला कर मंदिर में शादी कर ली है। वे अब कोर्ट में भी शादी करने जा रहे हैं।

पति बने दोस्त ने क्या कहा इस शादी पर
प्रियंका ने यह भी कहा कि वह यह काम पूरे होश और अपने विवेक से कर रही है। वहीं, उसने अपनाने वाले युवक सीताराम साह ने बताया कि प्रियंका से उसकी पुरानी दोस्ती थी। शादी के बाद वे लोग दूर हो गए थे, लेकिन कुछ समय पहले मुलाकात हुई तो प्रियंका ने अपनी परेशानी बताई। इसके बाद दोनों ने एक साथ अपना जीवन बिताने का तय किया और मंदिर में शादी कर ली है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें