फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर में घने कोहरे के बीच पलटा एलपीजी गैस से भरा टैंकर, गैस रिसाव से इलाके में मची अफरातफरी

Sat, 03 Jan 2026 03:03 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में घने कोहरे के कारण एलपीजी लोड टैंकर पलट गई, जिससे गैस रिसाव से अफरातफरी मच गई। इस हादसे में चालक घायल हो गया है। 
विज्ञापन
एलपीजी टैंकर पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में घने कोहरे के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। मोतिहारी की ओर जा रही एलपीजी गैस से लदी एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। टैंकर पलटते ही गैस का तेज रिसाव शुरू हो गया, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गए।

घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के नारियार स्थित एनएच-27 की है। सूचना मिलते ही मोतीपुर थाना की पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने में जुट गई। सुरक्षा के मद्देनज़र सड़क को खाली कराया गया और यातायात को डायवर्ट कर दिया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, एलपीजी लोड टैंकर मुजफ्फरपुर से मोतिहारी की ओर जा रही थी। घने कोहरे के कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे टैंकर पलट गई। हादसे में टैंकर चालक घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पढे़ं: मधुबनी में सड़क जाम हटाने गई पुलिस टीम पर हमला, बीडीओ-सीओ समेत कई घायल

टैंकर के पलटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। गैस रिसाव के कारण गांव में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गैस रिसाव को नियंत्रित कराया और एहतियातन पलटी हुई लेन पर करीब एक किलोमीटर पहले वाहनों को रोककर दूसरी लेन से आवागमन चालू रखा गया।

इस संबंध में एसडीपीओ वेस्ट-2 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र में एलपीजी टैंकर पलटने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम पहुंचकर राहत एवं सुरक्षा कार्य में जुट गई है। गैस रिसाव को रोक दिया गया है और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है और टैंकर को हटाने की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें