फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: एलपीजी गैस की कमी ने बढ़ाई होटल और रेस्टोरेंट की मुश्किलें, कुछ जगह ताले लटके, मेन्यू रेट बढ़े

Fri, 27 Mar 2026 01:58 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर में एलपीजी गैस की लगातार कमी के कारण होटल और रेस्टोरेंट संचालक परेशान हैं। कई रेस्टोरेंटों में गैस न मिलने के कारण ताला लग गया तो कुछ ने मेन्यू की कीमतें बढ़ा दी। पश्चिम एशिया में तनाव और युद्ध के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
कमर्शियल गैस की किल्लत लगे बैनर पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर शहर के कई रेस्टोरेंट और होटल संचालकों को एलपीजी गैस की कमी के कारण कठिन हालात का सामना करना पड़ रहा है। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और युद्ध के कारण पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी की कीमतों में असर अब भी दिखाई दे रहा है। इसके चलते जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत से होटल और रेस्टोरेंट संचालक बेहाल हैं। कई जगह गेट पर ताला लटक गया है, जबकि कुछ ने अपने मेन्यू की कीमतें बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन


गैस की कमी ने बढ़ाई मुश्किलें

होटल संचालकों का कहना है कि रसोई गैस की लगातार कमी से आम लोगों के साथ-साथ होटल व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। कहीं होटल बंद करना पड़ा है तो कहीं खाने की कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं। शहर के नगर थाना क्षेत्र के सरैयागंज टावर स्थित भगवान भोजनालय जलपान गृह पर गैस न मिलने के कारण ताला लगाना पड़ा। होटल के बाहर नोटिस चिपकाकर ग्राहकों को सूचित किया गया कि गैस की उपलब्धता नहीं होने के कारण कुछ दिनों तक सेवा नहीं दी जा सकेगी।


ये भी पढ़ें: फर्जी बीएड अंकपत्र पर बनी शिक्षिका, निगरानी जांच में खुला बड़ा खेल, अब दर्ज हुआ केस

विज्ञापन


मेन्यू दरों में वृद्धि

शहर के ब्रह्मपुरा इमली चट्टी रोड स्थित मारवाड़ी बासा होटल के संचालक ने एलपीजी गैस की कमी के कारण मेन्यू की दर बढ़ा दी है। उनका कहना है कि ग्राहकों को लौटाना सही नहीं लगता इसलिए कीमत बढ़ाई गई है। होटल संचालक ने बताया कि बाजार में गैस सिलेंडर की भारी कमी है और जो उपलब्ध हो रहा है वह ब्लैक में दोगुनी कीमत पर बेचा जा रहा है। ऐसे में होटल चलाना मुश्किल हो गया है। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण होटल बंद करना पड़ा है।
विज्ञापन


वैकल्पिक चूल्हों से काम जारी

मुजफ्फरपुर के होटल संचालक रोहित कुमार ने बताया कि गैस की कमी के बावजूद काम जारी रखने के लिए उन्होंने तीन-भट्ठी वाला चूल्हा मंगवाया है। इससे किसी तरह खाना तैयार किया जा रहा है, लेकिन आने वाले समय में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस तरह शहर के होटल और रेस्टोरेंट संचालक एलपीजी गैस की कमी से जूझते हुए ग्राहकों को सेवा देने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि आम जनता भी बढ़ती कीमतों और सेवा में कमी का असर झेल रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें