फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 9 साल के मासूम की हत्या, शव बोरी में फेंककर रखा गया, पूरे इलाके में सनसनी

Sun, 22 Feb 2026 10:08 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाना क्षेत्र के कमालपुर बिथरौल खजुबानी टोला में 9 वर्षीय मो फरमान की हत्या कर शव को बोरी में डालकर फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के बरूराज थाना क्षेत्र के कमालपुर बिथरौल खजुबानी टोला से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। रविवार को अज्ञात अपराधियों ने 9 वर्षीय मासूम मो फरमान की हत्या कर उसके शव को बोरी में बांधकर घर से करीब 50 मीटर दूर जलावन के पास फेंक दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया और स्थानीय लोगों में भय का माहौल फैल गया।

घटना का पूरा मामला

मृतक की पहचान मोहम्मद असलम के पुत्र मो फरमान के रूप में हुई है। बताया गया कि बच्चा घर के पीछे खेल रहा था, जबकि उसकी मां जुमन खातून बकरी चराने गई थी। शाम को जब मां घर लौटी, तो बकरी का बच्चा बंधा देखकर उसे संदेह हुआ और उसने बेटे की खोज शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच गांव से सूचना मिली कि बच्चे की हत्या कर शव बोरी में फेंक दिया गया है। परिजन जैसे ही घटनास्थल पहुंचे, बच्चे का शव बोरी में बरामद हुआ और गांव में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस और एफएसएल की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। एसडीपीओ वेस्ट सुचित्रा कुमारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत होता है। बच्चे के शव पर गले में चोट के निशान पाए गए हैं। एफएसएल टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

इलाके में सनसनी और प्रशासनिक प्रतिक्रिया

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग घटना को लेकर आशंकित और गुस्से में हैं। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सख्त सतर्कता बढ़ा दी है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए सभी संभावित ठिकानों की जांच शुरू कर दी है। यह घटना इलाके में मासूमों की सुरक्षा और पुलिस प्रशासन की कार्यवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें