फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सम्राट चौधरी बोले- मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट का काम इसी साल होगा पूरा, बिहार विकास के संकल्प पर क्या कहा?

Fri, 23 Jan 2026 03:21 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: समृद्धि यात्रा के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट इसी वर्ष तैयार होगा। केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से बिहार में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में राज्य सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि बिहार का विकास सरकार का संकल्प है और इसे पूरा करने के लिए दिन-रात प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में नीतीश कुमार और केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार मिलकर बिहार को विकास की नई रफ्तार दे रही है।

विज्ञापन

 
इस वर्ष तैयार होगा पताही एयरपोर्ट
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुजफ्फरपुर के पताही में बन रहा एयरपोर्ट इसी वर्ष तैयार हो जाएगा। इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिहार के अलग-अलग जिलों में एयरपोर्ट निर्माण की योजना है, जिसमें मुजफ्फरपुर भी शामिल है। एयरपोर्ट निर्माण को लेकर टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही यहां से हवाई सेवाओं का लाभ मिलने लगेगा।
 
केंद्र से समन्वय पर दिया जोर
सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर के सांसद राजभूषण चौधरी निषाद और भाजपा के कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद का उल्लेख कर कहा कि केंद्र सरकार के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाने की जरूरत है, ताकि योजनाएं समय पर पूरी हो सकें।
विज्ञापन


विज्ञापन


पढ़ें- Bihar: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में खास 'गंध' से होगा स्वागत, तीन हजार कर्मियों के लिए हर दिन की यह व्यवस्था
 
विकास के कई क्षेत्रों में हो रहा कार्य
डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार में कई क्षेत्रों में काम किया जा रहा है, जिनमें सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्र भी शामिल हैं। बिहार का विकास ही सरकार की प्राथमिकता है और इसी दिशा में लगातार कदम बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एयरपोर्ट से लेकर मेट्रो तक कई विकास कार्यों को पूरा कर यह साबित किया है कि वे विकास से समझौता करने वाले नहीं हैं। केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार को और गति मिली है।
 
उपमुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में बिहार देश के पटल पर और बेहतर रूप में उभरकर सामने आएगा और विकास की रफ्तार और तेज होगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें