फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पहले बच्चे के जन्म का था इंतजार, पति ने गर्भवती पत्नी की ले ली जान; हत्या के बाद किसे लगाया फोन?

Fri, 26 Jun 2026 08:56 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर की रहने वाली गर्भवती नेहा कुमारी की फरीदाबाद में कथित तौर पर उसके पति ने हत्या कर दी। आरोप है कि विवाद के बाद पति ने पहले मारपीट की और फिर पानी से भरी बाल्टी में सिर डुबोकर उसकी जान ले ली। वारदात के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पति ने पत्नि को मौत के घाट उतारा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली 23 वर्षीय नेहा कुमारी अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रही थी, लेकिन उससे पहले ही उसकी जिंदगी दर्दनाक तरीके से खत्म हो गई। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के पल्ला थाना क्षेत्र स्थित पंचशील कॉलोनी में गुरुवार को उसके पति अमित गुप्ता पर पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना से फरीदाबाद के साथ-साथ मुजफ्फरपुर स्थित मृतका के मायके में भी शोक का माहौल है।
विज्ञापन


नौकरी को लेकर शुरू हुआ विवाद, हत्या में बदल गई कहासुनी
पुलिस के अनुसार, गुरुवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि अमित करीब एक सप्ताह से काम पर नहीं जा रहा था। नेहा ने उसे नियमित रूप से नौकरी पर जाने की सलाह दी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

आरोप है कि अमित ने पहले नेहा के साथ मारपीट की, फिर चुन्नी से उसका गला दबाने की कोशिश की। इसके बाद उसने पानी से भरी बाल्टी में नेहा का सिर बार-बार डुबोया, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हत्या के बाद चाचा को फोन कर दी जानकारी
पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद अमित ने बदरपुर बॉर्डर के पास रहने वाले अपने चाचा को फोन कर कहा, 'मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, अब आगे जो करना है कर लो।' इसके बाद उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया और फरार हो गया।

एक साल पहले हुई थी शादी, दो महीने पहले खरीदा था नया घर
जानकारी के अनुसार, नेहा और अमित की शादी 30 अप्रैल 2025 को हुई थी। शादी के बाद दोनों ने अपने नए जीवन की शुरुआत की और करीब दो महीने पहले फरीदाबाद की पंचशील कॉलोनी में लगभग 15 लाख रुपये में एक मकान खरीदा था। इससे पहले दोनों दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर इलाके में किराये के मकान में रहते थे। अमित लाजपत नगर स्थित एक निजी कंपनी में ग्राफिक डिजाइनर के रूप में कार्यरत था। परिजनों ने बताया कि नेहा अपने आने वाले बच्चे को लेकर बेहद उत्साहित थी और भविष्य को लेकर कई सपने संजोए हुए थी।

ये भी पढ़ें-  Bihar News : पटना वालों को लगा झटका, नगर निगम ने वार्षिक किराए मूल्य में की 15% की बढ़ोतरी

चरित्र पर शक करने का आरोप
मृतका के परिजनों का आरोप है कि अमित अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और उसे घर से बाहर निकलने तक से रोकता था। इसी कारण नेहा अधिकतर समय घर के भीतर ही रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही मुजफ्फरपुर के चंदवारा स्थित उसके मायके में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पुलिस जुटी जांच में, आरोपी की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलने पर पल्ला थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें