फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'उत्तर बिहार बन रहा बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र', तोगड़िया बोले- जल्द बाहर किए जाएंगे

Wed, 11 Mar 2026 03:37 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने उत्तर बिहार में बांग्लादेशी घुसपैठ को बड़ी समस्या बताया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र घुसपैठियों का केंद्र बनता जा रहा है और उन्हें देश से बाहर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया मंगलवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तर बिहार में बांग्लादेशी घुसपैठियों की बढ़ती मौजूदगी को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि उत्तर बिहार अब बांग्लादेशी घुसपैठियों का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है और उनका संगठन इसे किसी भी हालत में बनने नहीं देगा।
विज्ञापन


उत्तर बिहार में घुसपैठ बड़ी समस्या

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि उत्तर बिहार में बांग्लादेशी घुसपैठ एक गंभीर समस्या बन चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे लोग देश में रहेंगे तो हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ेगा। उन्होंने कश्मीर का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की स्थिति से सभी को सीख लेनी चाहिए। तोगड़िया ने मांग की कि उत्तर बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर किया जाए। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर उन्होंने देश के गृह मंत्री और अपने मित्र अमित शाह से भी बात की है। तोगड़िया के मुताबिक, अमित शाह ने उन्हें आश्वासन दिया है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर किया जाएगा।

नीतीश कुमार के काम की तारीफ

इस दौरान तोगड़िया ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में रहते हुए कई महत्वपूर्ण काम किए हैं और राज्य के लिए केंद्र से काफी फंड दिलाने में भूमिका निभाई है। तोगड़िया ने कहा कि अगर नीतीश कुमार दिल्ली में जाकर सांसद बनकर काम करेंगे तो वहां के लोगों के लिए भी अच्छा काम करेंगे और केंद्र सरकार से ज्यादा से ज्यादा फंड लाकर विकास कार्य करेंगे।
विज्ञापन


कुंभ के दौरान देशभर में हनुमान चालीसा का आयोजन

प्रवीण तोगड़िया ने बताया कि कुंभ के दौरान पूरे देश में हनुमान चालीसा का आयोजन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका सकारात्मक असर भी अब दिखाई देने लगा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार और शनिवार को कई जगहों पर हनुमान चालीसा का पाठ कराया जा रहा है और जहां भी यह आयोजन होता है, वहां गरीब लोगों के कल्याण के लिए भी काम किया जाता है।

हिंदू एकता पर दिया जोर

तोगड़िया ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब हिंदू समाज बंटा है, तब-तब उसे नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की एकता और अखंडता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हिंदू समाज को एकजुट होकर रहना होगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हिंदुओं को न बंटने देना है और न ही कटने देना है, बल्कि एकजुट रहकर अपनी ताकत दिखानी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें