फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मंदिर के पास पिस्टल की नोक पर वारदात, किराना कारोबारी से साढ़े 3 लाख की लूट, घर से 500 मीटर पहले घेरा

Fri, 05 Jun 2026 07:46 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हथियारबंद बदमाशों ने एक किराना व्यवसायी से साढ़े तीन लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। प्रतापपुर गांव निवासी विकास कुमार अपनी थोक किराना दुकान बंद कर नकदी लेकर घर लौट रहे थे, तभी मां मनोकामना मंदिर के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक किराना व्यवसायी से हथियार के बल पर साढ़े तीन लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अपराधियों ने व्यवसायी को घर पहुंचने से कुछ ही दूरी पहले घेर लिया और पिस्टल के बल पर नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर लौट रहे व्यवसायी को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, करजा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी विकास कुमार करजा बाजार में थोक किराना की दुकान चलाते हैं। गुरुवार रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर दिनभर की बिक्री की नकदी लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान प्रतापपुर स्थित मां मनोकामना मंदिर के आगे एक मोड़ के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

पिस्टल दिखाकर साढ़े तीन लाख रुपये लूटे

पीड़ित विकास कुमार ने बताया कि बदमाशों ने पिस्टल के बल पर उन्हें धमकाया और उनके पास मौजूद करीब साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना स्थल व्यवसायी के घर से महज 500 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है।

घटना के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़

लूट की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। देर रात हुई इस घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद करजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की पहचान के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। करजा थाना के थानाध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि व्यवसायी ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये की लूट होने की जानकारी दी है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि घटना में शामिल बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें