फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार न्यूज: सीमेंट लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक झुलसा; ग्रामीणों ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया

Sat, 24 Oct 2026 11:53 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में संगम घाट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-57 पर शुक्रवार देर रात सीमेंट लदे एक ट्रक में आग लग गई। ट्रक दरभंगा से मुजफ्फरपुर की ओर आ रहा था और पश्चिम बंगाल नंबर का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में सीमेंट लदे ट्रक में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अहियापुर थाना क्षेत्र के संगम घाट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-57 पर शुक्रवार देर रात सीमेंट लदे एक ट्रक में आग लग गई। आग की चपेट में आने से ट्रक का चालक झुलस गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से चालक को ट्रक से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की। ट्रक पश्चिम बंगाल नंबर का बताया जा रहा है और दरभंगा की ओर से मुजफ्फरपुर आ रहा था।

दरभंगा से मुजफ्फरपुर आ रहा था ट्रक, अचानक लगी आग

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात सीमेंट से लदा ट्रक दरभंगा जिले की ओर से मुजफ्फरपुर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान अहियापुर थाना क्षेत्र में संगम घाट के पास किसी कारण से ट्रक में आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुट गए और चालक को बचाने की कोशिश की। ग्रामीणों के अनुसार, ट्रक में मौजूद चालक आग की चपेट में आकर झुलस गया था। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे ट्रक से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। चालक की पहचान और उसकी हालत के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

अग्निशमन टीम के पहुंचने से पहले ट्रक जलकर खाक

स्थानीय लोगों के अनुसार, ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि, अग्निशमन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही ट्रक जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के एक लेन पर जाम की स्थिति भी बन गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यदि अग्निशमन विभाग की टीम समय पर पहुंच जाती, तो नुकसान को कम किया जा सकता था। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

अहियापुर थाना पुलिस के अनुसार, शुरुआती जानकारी में ट्रक में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। आग लगने के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना में ट्रक पूरी तरह जल गया, जबकि चालक झुलस गया। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें