फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार न्यूज: गैस सिलेंडर लीक होने से तीन दुकानों में लगी आग, तीन लाख से अधिक का नुकसान; टला बड़ा हादसा

Wed, 11 Nov 2026 12:19 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बिहार के मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित व्यस्त कल्याणी चौक पर गैस सिलेंडर की पाइप लीक होने से एक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की दो अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीन दुकानें जलकर खाक हो गईं और तीन लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में गैस सिलेंडर लीक होने से तीन दुकानों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर में नगर थाना क्षेत्र के अति व्यस्त कल्याणी चौक पर बुधवार को गैस सिलेंडर लीक होने से एक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की दो अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में तीन दुकानें जलकर खाक हो गईं और तीन लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि हादसे में कोई व्यक्ति झुलसा नहीं। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया।

चाय बनाने के लिए गर्म किया जा रहा था दूध, पाइप में लगी आग

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि दुकान में चाय बनाने के लिए दूध गर्म किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर की पाइप में आग लग गई। आग फैलते देख दुकानदार ने सिलेंडर को दुकान से बाहर फेंक दिया। उनका कहना है कि अगर समय रहते सिलेंडर को बाहर नहीं निकाला जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

तीन दुकानें जलकर खाक, तीन लाख से अधिक का नुकसान

आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की तीन दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। जब तक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते, तब तक दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो चुका था। पीड़ित दुकानदारों के अनुसार, आग से तीन लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि गैस सिलेंडर में विस्फोट हो जाता तो हादसा और भी भयावह हो सकता था। लोगों की सूझबूझ से सिलेंडर को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

फायर ब्रिगेड की बड़ी और छोटी गाड़ी ने पाया आग पर काबू

मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के फायरमैन अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि दुकान में गैस सिलेंडर लीक होने के कारण आग लग गई है। जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की एक बड़ी और एक छोटी एमटी गाड़ी मौके पर भेजी गई। टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह गैस सिलेंडर से रिसाव होना था। घटना में दुकानों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन कोई व्यक्ति झुलसा नहीं है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें