फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेटे के लिए आम तोड़ने पेड़ पर चढ़े पिता की गिरकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 31 Jul 2025 02:35 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता देवेंद्र पासवान ने बताया कि उनके पोते ने आम खाने की मांग की थी। गांव के ही आम के बगीचे में भिखारी पासवान पेड़ पर चढ़े थे। तभी अचानक पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन
आम तोड़ने के दौरान हादसा मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीनापुर थाना क्षेत्र के चकजमाल गांव में एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय भिखारी पासवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने बेटे की फरमाइश पर आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े थे, इसी दौरान पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता देवेंद्र पासवान ने बताया कि उनके पोते ने आम खाने की मांग की थी। गांव के ही आम के बगीचे में भिखारी पासवान पेड़ पर चढ़े थे। तभी अचानक पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिर पड़े। परिवार के लोगों ने जब उन्हें बेसुध हालत में देखा तो आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें: नवगछिया में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध से इनकार करने पर आरोपी ने मारी गोली

घटना की सूचना पर अस्पताल में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मृतक को दो दिन पहले भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें