फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: एक खबर ने छीन ली दो जिंदगियां! ट्रेन हादसे में बेटे की मौत, सुनते ही पिता ने भी छोड़ दी दुनिया

Fri, 06 Mar 2026 07:36 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के चकवा जगदीशपुर गांव में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई, जहां बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता ने भी दम तोड़ दिया। दोनों असम के डिब्रूगढ़ से होली मनाने के लिए अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
बेटे की मौत की खबर सुन पिता ने भी तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के चकवा जगदीशपुर गांव में उस समय मातम छा गया जब पिता और पुत्र की एक साथ अर्थी उठी। दोनों असम से अपने गांव होली पर्व मनाने के लिए लौट रहे थे, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया गया है कि पिता के साथ लौट रहे बेटे की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। इस घटना की जानकारी से पिता काफी देर तक अनजान रहे और ट्रेन में आगे तक सफर करते रहे।
विज्ञापन


न्यू जलपाईगुड़ी और कटिहार के बीच हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार यह हादसा न्यू जलपाईगुड़ी और कटिहार स्टेशन के बीच हुआ। ट्रेन से गिरने के कारण बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। उधर पिता इस बात से अनजान होकर ट्रेन में कई स्टेशन आगे तक पहुंच गए।

बरौनी पहुंचने पर मिली घटना की जानकारी

जब पिता बरौनी स्टेशन पहुंचे, तब साथ में सफर कर रहे एक यात्री ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन बुजुर्ग को लेने के लिए पहुंचे और उन्हें निजी वाहन से घर लेकर आने लगे।
विज्ञापन


बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता की भी मौत

बताया गया है कि रास्ते में जब बुजुर्ग पिता को बेटे की मौत की खबर दी गई, तो यह सदमा वह सहन नहीं कर सके और उन्होंने भी वहीं दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिवार के लोग दोनों शवों को लेकर गांव पहुंचे।

ये भी पढ़ें:  Bihar: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा भारत, लोगों ने मनाया जश्न… पटाखे फूटे, उड़ी गुलाल, कहा- मिला होली गिफ्ट

रेल पुलिस की प्रक्रिया के बाद आई बेटे की लाश

उधर रेल पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद देर रात बेटे का शव भी गांव भेज दिया। जब घर पर पिता और पुत्र दोनों की लाश एक साथ पहुंची तो पूरे गांव में चीत्कार मच गया। मृतकों की पहचान विजय कुमार राय (45 वर्ष) और उनके पिता शंभू राय (68 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों साहेबगंज थाना क्षेत्र के चकवा जगदीशपुर गांव के रहने वाले थे।

परिवार ने बताई पूरी घटना

घटना को लेकर मृतक के परिजन मंजय कुमार ने बताया कि उनके चचेरे भाई विजय कुमार राय और बड़े चाचा शंभू राय असम के डिब्रूगढ़ में रहते थे। दोनों लोग होली पर्व मनाने के लिए अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बुधवार रात यह खबर मिली कि ट्रेन से गिरने के कारण विजय कुमार राय की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि साथ में यात्रा कर रहे एक यात्री ने ही इस घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद परिजनों ने रेल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


बेटे की खबर सुनते ही टूट गए पिता

मंजय कुमार ने बताया कि बरौनी जंक्शन पहुंचने के बाद वे लोग शंभू राय को निजी कार से घर ला रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बेटे की मौत के बारे में पूछ लिया। जब उन्हें पूरी बात बताई गई तो सदमे में आकर उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है। पिता और पुत्र की एक साथ मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें