फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पूर्व मंत्री बोले- बिहार में नीतीश नहीं, BJP का राज; लालू जी के समय गरीब की आवाज उठती थी, अब दबा रहे

Wed, 05 Mar 2025 07:34 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: राजद नेता शिवचंद्र राम ने कहा कि उत्तर बिहार के सबसे बड़े जिले मुजफ्फरपुर में तो महिलाओं के साथ कई ऐसी घटनाएं घटी हैं, जो पूरे बिहार को शर्मसार कर रही हैं। लेकिन इस सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया। इसलिए अभी बिहार में जंगलराज सरकार चल रही है।
विज्ञापन
राजद नेता तथा पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में राजद के सदस्य जोड़ने के अभियान में पहुंचे राजद नेता और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने बिहार सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में दलितों के साथ अत्याचार हो रहा है। लालू जी के समय कोई आंख तक नहीं उठाता था।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी बड़ा हमला कर कहा कि अब बिहार में नीतीश कुमार की नहीं, बीजेपी की सरकार चल रही है। पूरे राज्य के शासन में जंगलराज चल रहा है। लालू यादव जी के समय तो बिहार में सुमंगल राज था और कानून का राज था।
 
राजद नेता ने कहा कि उत्तर बिहार के सबसे बड़े जिले मुजफ्फरपुर में तो महिलाओं के साथ कई ऐसी घटनाएं घटी हैं, जो पूरे बिहार को शर्मसार कर रही हैं। लेकिन इस सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया। अपराधी पर तो करवाई भी नहीं की जाती है। इसलिए अभी जो बिहार में सरकार चल रही है, वह जंगलराज है, कुशासन की सरकार है।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि हमारे लालू प्रसाद यादव के समय तो पूरे बिहार में सामाजिक न्याय की सरकार थी। तब उन्होंने सभी गरीबों की आवाज बनकर दलित, महादलित और अति पिछड़ों के बेटों को सम्मान देने का काम किया।
 
पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि पूरे राज्य में अमन चैन खत्म हो चुका है। लूट और हत्या तथा बलात्कार जैसे अपराध बढ़ गए हैं। यह सरकार जंगल राज-2 है। अब इस जंगलराज के खत्म होने का समय आ गया है। चुनाव में बिहार में राजद की सरकार बनेगी और फिर से बिहार में गरीब लोगों के लिए बेहतर माहौल बनेगा।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें