फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दुकानदार की कार रोककर हथियार के बल लाखों की लूट, अपराधियों की तलाश में पुलिस जुटी

Sat, 22 Nov 2025 08:03 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में देर रात इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार राकेश कुमार की कार रोककर बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब एक लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया। घटना हरपुर गांव के पास हुई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में देर रात एक गंभीर लूट की घटना सामने आई है। इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार राकेश कुमार अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर उनकी गाड़ी रोककर करीब एक लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया।

विज्ञापन


जानें क्या है पूरा मामला

यह घटना सकरा थाना क्षेत्र के रामपुर कृष्णा पंचायत के हरपुर गांव में हुई। पीड़ित दुकानदार राकेश कुमार, जो मुसहरी थाना क्षेत्र के बैकटपुर के निवासी हैं, अपने इलेक्ट्रॉनिक दुकान से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे सीहो चौक से दरधा वाले रोड की ओर बढ़े, बाइक सवार अपराधियों ने पहले से घात लगाए रखा था। अपराधियों ने उनकी गाड़ी रोककर हथियार के बल पर लाखों की नगदी और अन्य मूल्यवान वस्तुएँ लूटकर मौके से भागने में सफलता प्राप्त की। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि जैसे ही वे कार लेकर घर जाने के लिए आगे बढ़े, तभी अपराधियों ने गाड़ी रोक ली और घटना को अंजाम दिया। सभी अपराधी मौके से तुरंत फरार हो गए।
 

यह भी पढ़ें- Bihar: स्पेशल ओलंपिक्स भारत-नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 में बिहार को रजत पदक, खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सकरा थाना पुलिस और एसडीपीओ ईस्ट टू मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल में जुट गए। पुलिस अपराधियों के घरों पर छापेमारी कर रही है और बाइक सवार अपराधियों के भागने की दिशा में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत टीम गठित कर लूट की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें