फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में धूमधाम से मनाई जा रहा ईद, मस्जिद और ईदगाह में उमड़ी भीड़

Sat, 21 Mar 2026 10:39 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में ईद उल-फितर का पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की उमड़ी भीड़ एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दे रही है। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है और जिले के आला अधिकारी शांति व्यवस्था का निरीक्षण करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
ईद पर्व
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में आज शनिवार को ईद उल-फितर का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। रमजान माह के अंतिम दिन इसे मनाने की परंपरा है। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शहर से लेकर गांव तक ईद पर्व की धूम दिख रही है। मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज पढ़ने के लिए सुबह से मस्जिदों और ईदगाहों में पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़ 
मुजफ्फरपुर के गौशाला रोड स्थित बड़ी ईदगाह में भी बड़ी संख्या में लोग ईद की नमाज पढ़ने के लिए जुटे। सुबह आठ बजे से ही हजारों की संख्या में लोग वहां पहुंचे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
इस पर्व को लेकर पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। शहर के सभी प्रमुख मस्जिद और ईदगाह के पास पुलिस बल तैनात किया गया है। जिले के 350 से अधिक चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल को नियुक्त किया गया। ईद पर्व के मौके पर शहर के आला अधिकारी भी घूम-घूमकर व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। नगर पुलिस अधीक्षक मोहिबुल्लाह अंसारी के अलावा डीएसपी टाउन वन सुरेश कुमार देवी और डीएसपी टाउन टू बिनीता सिन्हा अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था का निरीक्षण करती रहीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गोपालगंज में डीएम को गुमराह करने वाला माइनिंग इंस्पेक्टर गिरफ्तार, फिर थाने से हुआ फरार
विज्ञापन


आठ बजकर पंद्रह मिनट पर हुई नमाज

सुबह आठ बजकर पंद्रह मिनट पर शहर की सबसे बड़ी ईदगाह में नमाज के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे। मौलाना ने सभी को ईद की नमाज अदा करने का संदेश दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चे और बच्चियां अपने अभिभावकों के साथ रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर आईं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें