फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Biscuit : बिहार में कहां मिले 18 करोड़ के सोने के बिस्किट? महाराष्ट्र के तीन लोग गिरफ्तार

Sat, 10 May 2025 08:47 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar : डीआरआई की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 करोड रुपए के सोने के बिस्कुट बरामद किये हैं। इस मामले में महाराष्ट्र के तीन सोना तस्करों की भी गिरफ्तारी हुई है। तस्कर इसे नेपाल से मंगवाकर मुंबई ले जाने की फिराक में थे।
विज्ञापन
डी आर आई ने जब्त किया 18 करोड के सोना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर डीआरआई की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को करते हुए 18 करोड रुपए का सोने का बिस्कुट जप्त किया है।टीम ने यह करवाई छपरा में की है और मामले में तस्कर सोने की कन्साइनमेंट को लेकर मुंबई जाने की फिराक में थे लेकिन DRI ने तीनों को सोने की खेप के साथ पकड़ा है।इस मामले में DRI आगे की करवाई में जुटी हुई है।सभी तस्कर को तीन अलग कैरियर ने सोना हाजीपुर में दिया था जिसे लेकर यह सभी तस्कर मुम्बई जाने वाले थे लेकिन इसी दौरान में पकड़े गए हैं।आपको बता दें कि नेपाल के रास्ते लाए गए थे बिहार में सोना भेज रहे थे ट्रेन से गोरखपुर इस दौरान में हाजीपुर में तीन कैरियर एजेंट को तस्करों ने सौंपा था सोना का खेप तस्करी से जब्त स्वीस सोना में बुलियन व कच्चा आभूषण है शामिल है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सोने की खेप को नेपाल से मंगवाया गया था और इसको लेने के लिए सोने के तस्कर ने कन्साइनमेंट देने वाले को हाजीपुर बुलाया था, जहां से इस खेप को लेकर मुंबई जा रहे थे। तस्कर छपरा से मुंबई लोक मान्य तिलक ट्रेन से ले जाने की तैयारी में थे, लेकिन DRI की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सभी तस्कर को पकड़ लिया। राजस्व ख़ुफ़िया निदेशालय की टीम ने अपने क्षेत्रीय कार्यालय में कई घंटे तक उनसे पूछताछ की। गिरफ्तार किये गये आरोपियों ने सोने की तश्करी करने की बात स्वीकार किया। पकड़े गए सभी आरोपी महाराष्ट्र के मुम्बई के रहने वाले हैं और नेपाल से सोने की खेप लेने के लिए आए हुए थे। जब्त किया गया सोना विदेशी है और इस मामले में तीनों तस्कर मुम्बई के रहने वाले है, जिसकी पहचान रोहित कुमार, राजेश कुमार और विजय कुमार के रूप में की गई है। इसके बैकवर्ड लिंकेज और फॉरवर्ड लिंकेज की जानकारी DRI जुटा रही है।

डी आर आई ने जब्त किया 18 करोड के सोना

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें