फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गुरु पूर्णिमा पर बाबा गरीबनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह से लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार

Wed, 29 Jul 2026 10:01 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम समेत शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह चार बजे पट खुलने के बाद जलाभिषेक शुरू हुआ। मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में गुरु पूर्णिमा का पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को शहर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसी क्रम में बिहार के देवघर कहे जाने वाले बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर में भी सुबह चार बजे पट खुलने के साथ ही आरती और महाशृंगार के बाद जलाभिषेक शुरू हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ श्रद्धालु बाबा के दर्शन-पूजन कर रहे हैं। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


रात 10 बजे तक श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन चलेगा
बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि बुधवार को सुबह से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे बाबा के महाशृंगार के उपरांत रात 10 बजे तक श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन चलेगा। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखता है। इसके अलावा शहर के साहू पोखर शिव मंदिर, ब्रह्मपुरा स्थित बाबा सर्वेश्वर नाथ शिव मंदिर और रामदयालु नगर स्थित मुक्तिनाथ मंदिर में भी जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भक्त बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार के सरपंच की यूपी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले मंदिर के पुजारी?
बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर के पुजारी पंडित पिंकू पाठक ने बताया कि गुरु पूर्णिमा हिंदू धर्म का अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र पर्व है। उन्होंने कहा कि आज के दिन से ही बाबा गरीबनाथ धाम में सावन माह की धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत हो जाती है। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में उमड़ रही है, जो पूरे दिन जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस दिन अपने गुरु, माता-पिता और शिक्षा-दीक्षा देने वाले सभी मार्गदर्शकों का आशीर्वाद लेना तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना अत्यंत शुभ माना जाता है। गुरु पूर्णिमा भक्तों के मन में भक्ति और श्रद्धा का संचार करती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान शिव के दर्शन-पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील भी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें