फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने रामवृक्ष बेनीपुरी की आदम कद प्रतिमा का किया अनावरण, कही ये बात

Tue, 06 May 2025 09:33 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Ramvriksha Benipuri: रामवृक्ष बेनीपुरी की आदम कद प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा समेत अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के नामी कवि और लेखक रामवृक्ष बेनीपुरी की आदम कद प्रतिमा का उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अनावरण किया। औराई प्रखंड क्षेत्र के बेनीपुर में लगाई गई आदम कद प्रतिमा जिसका अनावरण किया गया। वहीं, इस अवसर पर आयोजित कार्यकम के दौरान में सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, औराई विधायक रामसूरत राय, सैदपुर विधायक पंकज मिश्रा सहित बीजेपी के कई नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान रामवृक्ष बेनीपुरी के सम्मान में तमाम वक्ताओं ने अपनी बात कही और इस विशेष अवसर पर यह बड़ी सौगात दी।

विज्ञापन




इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, महापुरुषों के आदम कद प्रतिमा का अनावरण कर रहे और आज हम लोग यहां पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कर अनुग्रहित हुए। रामवृक्ष बेनीपुरी की प्रतिमा का अनावरण का मुझे सौभाग्य मिला है, यह बेहद सुखद संयोग है।हमारी यह सुशासन की सरकार में महापुरुषों को सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा, रामवृक्ष बेनीपुरी मुजफ्फरपुर ही नहीं, बिहार और देश के लिए एक क्रांति के जनक रहे। उन पर हम सभी को फक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लापता युवक का होटल में फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आजादी के समय में उन्होंने महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन के समय साथ-साथ मिलकर देश के लोगों में क्रांति का बीज बोया था, आज अब वह प्रस्फुटित हो रहा है। रामवृक्ष बेनीपुरी के कार्यों पर खुद राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर भी कहते हैं कि वह एक ज्वाला थे। जो अपने कलम से राजनीति और सामाजिक क्रांति को ला देते थे और यही कारण है कि आज वह बिहार में ज्ञान और विज्ञान का केंद्र बना दिए हैं। हम सब उनको आज याद करते हुए उनकी आदम कद प्रतिमा का अनावरण कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान पर हमला तय, कफन बांध एक-एक भारतीय फौजी बनने को रहे तैयार', एक मंत्री का बयान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें