फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में सीएसपी संचालक से लूटपाट, विरोध करने पर गंभीर रूप से घायल

Tue, 14 Oct 2025 07:38 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar Crime: घटना भटौलीया चौक के पास हुई, जब मिलन ठाकुर अपने केंद्र जाने के लिए पल्सर बाइक पर सवार थे। तभी अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोककर लगभग दो लाख रुपये और एक लैपटॉप लूट लिया।
विज्ञापन
सीएसपी संचालक से लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने बेखौफ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान सीएसपी केंद्र के संचालक मिलन ठाकुर ने विरोध किया, तो उन्हें गंभीर चोटें आईं। मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें चाकू या पिस्टल के बट से हमला किया गया। घटना के बाद बदमाश मौके से भागने में सफल रहे। घायल संचालक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

घटना भटौलीया चौक के पास हुई, जब मिलन ठाकुर अपने केंद्र जाने के लिए पल्सर बाइक पर सवार थे। तभी अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोककर लगभग दो लाख रुपये और एक लैपटॉप लूट लिया। पीड़ित ने गंभीर चोट लगने के बाद अपने पिता नागा ठाकुर को फोन कर मदद मांगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, अपराधी हथियार और चाकू लेकर आए थे। विरोध करने पर उन्होंने मिलन ठाकुर के पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में कई बार वार किया।

विज्ञापन


पढ़ें: नामांकन का समय निकलने पर विधायक रेखा देवी लौटीं वापस, SDM ने कहा- 'मैडम, टूडे टाइम इज ओवर'

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पश्चिमी डीएसपी सुचित्रा कुमारी भी घटनास्थल पर पहुंचीं और अपराधियों की पहचान के लिए टीम गठित कर छापेमारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में गोली का प्रयोग होने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रथम दृश्य में केवल चाकू से घाव होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें