फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : लूट का विरोध करना पड़ा भारी! स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली; डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हुए बदमाश

Sat, 11 Jul 2026 03:06 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी बबलू साह को लूट का विरोध करने पर गोली मार दी। घायल व्यवसायी से बदमाश करीब डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घायल का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है।
विज्ञापन
घायल स्वर्ण व्यवसायी का इलाज अस्पताल में जारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को लूट का विरोध करने पर गोली मार दी गई है। वारदात के बाद बदमाश व्यवसायी के बैग में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हो गए। घायल व्यवसायी का इलाज श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) में जारी है। घटना के बाद से इलाके के स्वर्ण व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। घायल व्यवसायी की पहचान महेशबारा गांव निवासी बबलू कुमार उर्फ बबलू साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी सोना-चांदी की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया।
विज्ञापन


बैग छीनने का किया प्रयास
घायल बबलू साह ने बताया कि देर रात दुकान बंद कर घर लौटते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया और बैग देने को कहा। जब उन्होंने बैग देने से इनकार किया तो एक बदमाश ने हथियार निकालकर उनके ऊपर तान दिया। उन्होंने बताया कि विरोध करने पर बदमाश ने उनके पैर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर गए। इसके बाद दोनों आरोपी बैग लेकर मौके से फरार हो गए। बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये रखे हुए थे। घटना की सूचना पुलिस और परिचितों को दी गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें-  सिर्फ सीट भरने नहीं, जनता की लड़ाई लड़ने पहुंचे हैं विधायक'; गयाजी में सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ (पूर्वी-1) आलय वत्स ने बताया कि पुलिस को मामले की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। घायल का बयान दर्ज किया जा रहा है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें