चैत्र नवरात्रि पर्व के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी देवी के पूजन का विशेष विधान है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से प्रार्थना, पूजन और व्रत-उपवास करने से भक्तों के सभी दुख दूर हो जाते हैं। मां अपने भक्तों को शांति, सुख, समृद्धि और धन-धान्य से परिपूर्ण करती हैं।
ये भी पढ़ें: प्लेटफॉर्म पर खैनी थूक रहा था शख्स, वंदे भारत की चपेट में आने से हुई मौत
दुर्गा मंदिर में भक्तों की भारी भीड़
मुजफ्फरपुर जिले में भी चैत्र नवरात्रि को लेकर भक्तों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के प्रसिद्ध गोला रोड स्थित दुर्गा मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं व्रत रखकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना कर रही हैं। भक्त माता को भोग और चढ़ावा अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं। भक्तों का कहना है कि चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व होता है और सच्चे मन से पूजा करने पर मां महागौरी सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।