फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर में महिलाओं से चेन छिनतई करने वाला शातिर गिरफ्तार, आभूषण कारोबारी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Mon, 05 May 2025 06:26 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: इस मामले में पुलिस ने एक आभूषण कारोबारी मनोज कुमार शाह को भी गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि संजीव चोरी की गई चेनें मनोज को बेचता था, जो उन्हें गलाकर नए गहनों में बदल देता था।
विज्ञापन
चैन स्नैचर आभूषण कारोबारी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में महिलाओं से चैन छिनतई करने वाले एक शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुढ़नी प्रखंड निवासी संजीव कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहले उसकी स्कूटी का नंबर ट्रेस किया और फिर उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, सदर थाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लगातार महिलाओं के साथ छिनतई की घटनाएं हो रही थीं। हाल ही में गोबरसही में एक महिला के साथ हुई चेन स्नैचिंग की घटना के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। एक फुटेज में आरोपी स्कूटी पर सवार नजर आया, जिससे उसकी पहचान संभव हो सकी।

पुलिस के अनुसार, संजीव कुमार सिंह पूर्व में भी कुढ़नी, अहियापुर समेत कई थाना क्षेत्रों में चेन छिनतई के मामलों में जेल जा चुका है। गिरफ्तारी के बाद वह अपनी संलिप्तता से इनकार करता रहा, लेकिन जब पुलिस ने दो पीड़ित महिलाओं को थाने बुलाकर उसकी पहचान करवाई, तो दोनों ने संजीव को पहचान लिया और पुष्टि की कि उसी ने उनकी चेन छीनी थी।

विज्ञापन


पढ़ें: पीएम मोदी ने क्रिकेटर वैभव की मेहनत को सराहा, BCA की भूमिका को बताया अहम; ये वजब बनी वैभव की ताकत

इस मामले में पुलिस ने एक आभूषण कारोबारी मनोज कुमार शाह को भी गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि संजीव चोरी की गई चेनें मनोज को बेचता था, जो उन्हें गलाकर नए गहनों में बदल देता था।

इस संबंध में डीएसपी टाउन टू बिनीता सिन्हा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। संजीव कुमार सिंह पर पहले से ही कई चैन स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें