फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: छठ के समापन पर 16 साल पुरानी परंपरा का निर्वहन, सामाजिक बुराइयों के प्रतीक रावण का दहन

Mon, 16 Nov 2026 02:27 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के साहू पोखर घाट पर छठ महापर्व के समापन पर रावण दहन किया गया। 16 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के जरिए दहेज, बाल विवाह, नशाखोरी और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया गया।

 

विज्ञापन
छठ पूजा पर रावण दहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ऐतिहासिक साहू पोखर घाट पर छठ महापर्व के समापन के अवसर पर रावण दहन किया गया। शहर के इस घाट पर रावण दहन की अनोखी परंपरा पिछले 16 वर्षों से निभाई जा रही है। इसका उद्देश्य समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने और लोगों को जागरूक करना है।

छठ महापर्व के अंतिम दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद रावण रूपी बुराई के प्रतीक का दहन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से धार्मिक परंपरा निभाने के साथ ही दहेज प्रथा, बाल विवाह, नशाखोरी, घरेलू हिंसा और भ्रष्टाचार जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संदेश दिया गया।

इस वर्ष रावण को दहेज रूपी दंश, बाल विवाह और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों का प्रतीक बनाया गया। रावण के हाथों में नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले मादक पदार्थों और अन्य आपत्तिजनक वस्तुओं के प्रतीक रखे गए। आयोजकों का कहना है कि इन बुराइयों के कारण युवा पीढ़ी और बच्चे गलत रास्ते पर जा रहे हैं। ऐसे में रावण दहन के माध्यम से लोगों को इनके खिलाफ जागरूक करने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, छठी मईया के जयकारों से गूंजे घाट

भारतीय सेवा दल के अध्यक्ष विक्रम सर्राफ ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त बुराइयों का नाश करना है। समाज में दहेज, नशा और घरेलू हिंसा जैसी समस्याएं गंभीर रूप ले रही हैं। इन्हें समाप्त करने के लिए लोगों को जागरूक होना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि हमारा और सरकार का लक्ष्य बिहार को नशामुक्त बनाना है। इसी उद्देश्य से हर साल छठ महापर्व के समापन पर रावण दहन का आयोजन किया जाता है। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं और लोगों के बीच इस आयोजन के जरिए बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें