फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में स्वर्ण कारोबारी से 7 लाख के गहनों की लूट, विरोध पर फायरिंग; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 09 Aug 2026 08:18 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

बिहार के मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बदमाशों ने घर लौट रहे स्वर्ण कारोबारी से 6-7 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए। विरोध करने पर दो राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। पुलिस ने खोखा बरामद कर जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में शनिवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक स्वर्ण कारोबारी से करीब 6 से 7 लाख रुपये मूल्य के आभूषण लूट लिए। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग भी की। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

घटना सकरा थाना क्षेत्र की रामपुर कृष्णा पंचायत स्थित सुस्ता पोखर के पास की है। वार्ड संख्या-10 निवासी अनिल साह सुस्ता हाट में ज्वैलरी की दुकान चलाते हैं। शनिवार को वह रोज की तरह दुकान बंद कर अपने भतीजे रोहित साह के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

आरोप है कि बदमाशों ने हथियार के बल पर अनिल साह से करीब 6 से 7 लाख रुपये मूल्य के आभूषण लूट लिए। जब कारोबारी ने विरोध किया तो आरोपियों ने दो राउंड फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। गोली चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है।

विज्ञापन


पढे़ं: गंडक उफान पर, गोपालगंज के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा; लोग घरों में कैद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम कार्रवाई में जुटी है।

एसडीपीओ ईस्ट-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों द्वारा एक स्वर्ण कारोबारी से लूट की वारदात को अंजाम दिए जाने की सूचना मिली है। प्रारंभिक जांच में लूट का विरोध करने पर दो राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें