फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: वायरल वीडियो ने खोली पोल! शराब कारोबारी संग डांस करते दिखे ASI, जांच के बाद सस्पेंड

Fri, 14 Aug 2026 07:47 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र में डायल-112 में तैनात एएसआई विपिन सिंह को शराब कारोबारी के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। वीडियो सामने आने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पूर्वी-1 के स्तर से जांच कराई गई।
विज्ञापन
शराब कारोबारी के साथ डांस का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में शराब कारोबारी के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल होना एक पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया। औराई थाना क्षेत्र के डायल-112 में तैनात एएसआई विपिन सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले की जांच कराई गई। जांच में एएसआई के साथ औराई थाना क्षेत्र के एक शराब कारोबारी के मौजूद होने और उसके साथ अनावश्यक मेलजोल रखने की पुष्टि हुई। पुलिस जांच रिपोर्ट के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने एएसआई विपिन सिंह को गुरुवार देर शाम तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले में आगे विभागीय कार्रवाई भी जारी रहेगी।

शराब कारोबारी के साथ डांस का वीडियो हुआ था वायरल

एएसआई विपिन सिंह का शराब कारोबारी के साथ डांस करते हुए वीडियो कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद उनके आचरण को लेकर शिकायत की गई, जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पूर्वी-1 के स्तर से मामले की जांच कराई गई। जांच के दौरान वायरल वीडियो में एएसआई के साथ औराई थाना क्षेत्र के शराब कारोबारी/माफिया दिलचंद राय के मौजूद होने की पुष्टि हुई।

जांच में शराब कारोबारी से अनावश्यक मेलजोल की बात सामने आई

जांच में यह भी सामने आया कि दिलचंद राय के खिलाफ शराब बरामदगी से जुड़े तीन मामलों में आरोप पत्र दाखिल किए जाने का उल्लेख है। ऐसे व्यक्ति के साथ पुलिस पदाधिकारी का संपर्क और अनावश्यक मेलजोल रखना पुलिस विभाग ने गंभीर माना। जांच रिपोर्ट में एएसआई के इस आचरण को संदिग्ध और अनुशासनहीन बताया गया है।

पुलिस सेवा की गरिमा प्रभावित होने का उल्लेख

जांच रिपोर्ट में कहा गया कि शराब कारोबारी के साथ इस तरह का मेलजोल पुलिस पदाधिकारी के संदिग्ध अनुशासनहीन आचरण को दर्शाता है। इससे पुलिस सेवा की गरिमा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा प्रभावित होती है। इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पूर्वी-1 की अनुशंसा पर एएसआई विपिन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

आगे विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी

मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र के स्तर से निलंबन की कार्रवाई के बाद अब विभागीय प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। वायरल वीडियो और जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता या संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें