फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मंत्री के कार्यक्रम में पहुंचा था कारोबारी, पुलिस ने भाजपा झंडा लगी स्कॉर्पियो से हथियार के साथ पकड़ा

Sat, 09 May 2026 06:52 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में पर्यटन मंत्री के स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा झंडा लगी स्कॉर्पियो से होटल व्यवसायी विकास कुमार को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर बिहार और झारखंड में 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
पुलिस ने कब्जे में ली स्कॉर्पियो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पर्यटन मंत्री के स्वागत कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल व्यवसायी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी भाजपा का झंडा लगी काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार था और कथित तौर पर मंत्री के स्वागत काफिले में शामिल होने की कोशिश कर रहा था। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान होटल व्यवसायी विकास कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को तुर्की थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी के दौरान दबोचा।
विज्ञापन


गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार व्यक्ति अवैध हथियार लेकर इलाके में घूम रहा है। सूचना मिलते ही तुर्की थाना पुलिस की विशेष टीम सक्रिय हो गई और चिन्हित होटल के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन से अवैध हथियार बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने बिना देरी किए विकास कुमार को हिरासत में ले लिया और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया।

मंत्री के स्वागत कार्यक्रम के दौरान मचा हड़कंप
यह पूरी घटना उस समय हुई, जब बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री सह कुढ़नी से भाजपा विधायक केदार गुप्ता मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार मुजफ्फरपुर पहुंचे थे। उनके स्वागत के लिए समर्थकों की भारी भीड़ जुटी हुई थी। बताया जा रहा है कि विकास कुमार भी भाजपा झंडा लगी अपनी स्कॉर्पियो के साथ स्वागत काफिले का हिस्सा बनने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, पुलिस की सतर्कता के कारण समय रहते उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: ‘चूल्हा ठंडा, बच्चे भूखे'; गैस नहीं मिलने पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, खाली सिलिंडर रख एनएच-531 किया जाम
विज्ञापन


आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ बिहार और झारखंड के विभिन्न थानों में कुल 11 मामले दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, अवैध शराब तस्करी और रंगदारी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। एसएसपी ने कहा कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी किस मंशा से वीआईपी मूवमेंट वाले इलाके में हथियार लेकर घूम रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें