फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: निगरानी टीम ने डाटा ऑपरेटर को दस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, प्रखंड शिक्षा अधिकारी फरार

Tue, 16 Sep 2025 05:57 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

मोतिहारी के चिरैया प्रखंड में बीआरसी में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर प्रकाश कुमार को निगरानी विभाग ने दस हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायत शिक्षक मणिभूषण कुमार ने की थी।
विज्ञापन
डाटा ऑपरेटर दस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी जिले के चिरैया प्रखंड के बीआरसी में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर प्रकाश कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने दस हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। जानकारी मिलते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, प्रकाश कुमार ने एक शिक्षक मणिभूषण कुमार से पेमेंट दिलाने के नाम पर दस हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिक्षक ने इस मामले की शिकायत निगरानी विभाग में की, जिसके बाद आज विभाग की टीम ने ऑपरेटर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गई।

पढे़ं; लिंक फेल होने से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे लोग परेशान, अस्पताल में घंटों खड़े रहे मरीज

गिरफ्तारी की खबर जैसे ही जिले में फैली, पूरे जिले में अफरा-तफरी मच गई। सभी शिक्षा पदाधिकारी एक-दूसरे से यह पता लगाने में जुट गए कि छापेमारी कहां हुई और किसकी गिरफ्तारी हुई है। इस कार्रवाई ने मोतिहारी में शिक्षा विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी की कड़ी कार्रवाई का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें