फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला; मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, दो अपराधी ढेर

Tue, 17 Mar 2026 07:15 AM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar Police : अपराधियों ने पहले पूर्वी चंपारण पुलिस को धमकी दी। खुलेआम लाशें बिछाने की। फिर हमला भी कर दिया। मुठभेड़ में एसटीएफ का एक जवान शहीद हो गया, जबकि पुलिस ने दो अपराधियों को मार गिराया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 2:30 बजे STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो कुख्यात अपराधी मारे गए, जबकि STF का एक जवान बलिदान हो गया।
विज्ञापन


मारे गए अपराधियों की पहचान

मारे गए अपराधियों की पहचान कुंदन ठाकुर और प्रियंशु दुबे के रूप में हुई है। दोनों अपराधी चकिया थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं और उन पर पहले आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। जानकारी मिली है कि मुठभेड़ से पहले कुंदन ठाकुर ने चकिया थाना के अपर थानाध्यक्ष को नेपाल के नंबर से फोन कर धमकी दी थी। फोन पर उसने कहा, “सर, न्यूज में देख रहे हैं कि पुलिस और अपराधियों की मुठभेड़ में एक बदमाश घायल है। पता है अगला न्यूज क्या होगा? अपराधी और पुलिस की मुठभेड़ में दस से पंद्रह पुलिसकर्मियों की मौत और अपराधी फरार। गुंडागर्दी क्या होती है, आपको और पूरे शहर को दिखा देंगे।”  


पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की

धमकी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कॉल ट्रेसिंग शुरू की और जल्दी ही अपराधियों का लोकेशन पता लग गया। इसके बाद पुलिस और STF की टीम मौके पर पहुंची और अपराधियों को चारों ओर से घेर लिया। घिरते देख कुंदन ठाकुर और प्रियंशु दुबे ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से कुछ देर तक गोलाबारी जारी रही। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दोनों अपराधी ढेर हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  पटना में बालू माफियाओं का पुलिस पर हमला, जवाब में कई राउंड फायरिंग; इलाके में मचा हड़कंप
विज्ञापन


इस मुठभेड़ में STF का एक जवान श्री राम यादव बलिदान हो गया। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद DIG से लेकर SP तक मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर रखा है और छुपे हुए अपराधियों की तलाश जारी है। पुलिस ने घटना स्थल से एक कार्बाइन ,दो पिस्टल , दो कट्टा , पांच जिंदा कारतूस और सत्रह खोखा बरामद किया है। साथ ही  मौके वारदात से दो अपराधी उज्ज्वल कुमार और संत कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया गया है।ये दोनों पिता पुत्र बताए जा रहे है।मृतक अपराधी प्रियांशु दुबे मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें