फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मोतिहारी में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने बढ़ाई बेचैनी, स्कूली बच्चे बेहाल; प्रशासन की अनदेखी जिम्मेदार

Mon, 20 Jan 2025 03:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Motihari News: मोतिहारी के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल का कहना है कि मौसम को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा। लेकिन अभी तक स्कूल बंद करने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। वहीं, अभिभावकों को ठंड के कारण बच्चों के बीमार पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड से स्कूली बच्चे बेहाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घने कोहरे और पछुआ हवाओं के कारण मोतिहारी में ठंड ने लोगों का जीवन कठिन बना दिया है। हाड़ कंपाने वाली इस सर्दी में प्रशासन की अनदेखी के कारण स्कूली बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जबकि आस-पास के जिलों में ठंड के कारण स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि मोतिहारी में अब भी स्कूल खुले हैं, जिससे बच्चों और उनके अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन

 
सड़कों पर सन्नाटा, बच्चों की ठिठुरन बढ़ी
मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके साथ ही हवा की रफ्तार 13 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई है, जो ठंड के प्रभाव को और भी गंभीर बना रही है। सुबह और शाम घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाने को मजबूर हैं, जबकि कई परिवार किसी अनहोनी की आशंका में डरे हुए हैं।
 
ठंड से घरों और बाजारों पर असर
ठंड के कारण सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग घरों में अलाव जलाकर किसी तरह दिन बिता रहे हैं। लेकिन स्कूल जाने वाले बच्चों के पास इस ठंड से बचने का कोई उपाय नहीं है। सुबह की धुंध और शाम को गिरते तापमान के कारण ठंड का सितम और बढ़ जाता है। बाजार में खरीदारी प्रभावित है और लोग आवश्यक कार्यों को भी टाल रहे हैं।
विज्ञापन

 
प्रशासन की उदासीनता पर सवाल
मोतिहारी के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल का कहना है कि मौसम को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा। लेकिन अभी तक स्कूल बंद करने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। हालांकि छह से 11 जनवरी तक जिले में आठवीं तक के सभी स्कूल बंद किए गए थे। लेकिन उसके बाद से स्कूल खोल दिए गए हैं। वहीं, अभिभावकों को ठंड के कारण बच्चों के बीमार पड़ने की आशंका है।
 
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। इस स्थिति में प्रशासन की सुस्ती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अभिभावक मांग कर रहे हैं कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें