फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime News: बम विस्फोट से घर की उड़ी छत, पूरे इलाके में फैली सनसनी; पुलिस घटनास्थल पर पहुंची

Mon, 14 Apr 2025 05:38 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar News: सिकरहना एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि किस वस्तु का विस्फोट हुआ है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ब्लास्ट में क्षतिग्रस्त घर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी जिले के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के जटवलिया गांव में शनिवार रात एक घर में हुए बम विस्फोट से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कपिल देव दुबे के घर की दीवारें और एसीबेस्टस की छत उड़ गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


घटना के बाद घर के सभी सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही कुंडवा चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम के साथ जांच शुरू कर दी है। वहीं, बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाने के लिए संपर्क किया गया है। गांव में डर और दहशत का माहौल है, और घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पढ़ें: सहरसा जंक्शन का एजीएम ने किया निरीक्षण, अमृत भारत योजना के तहत बन रहा स्टेशन भवन मई तक होगा तैयार

चाकूबाजी के मामले में फरार है घर मालिक का बेटा

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, विस्फोट से क्षतिग्रस्त हुआ घर कपिल देव दुबे का है। उनके पुत्र छोटेलाल दुबे पर दो महीने पहले गांव के ही नंद किशोर दुबे पर चाकू से हमला करने का आरोप है। इस मामले में नंद किशोर की पत्नी सुन्दरी देवी ने कुंडवा चैनपुर थाने में कांड संख्या 58/25 दर्ज कराई थी, जिसमें छोटेलाल तब से फरार है। बताया जाता है कि दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है।

हर एंगल से हो रही जांच: एसडीपीओ
सिकरहना एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि किस वस्तु का विस्फोट हुआ है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें