फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : एमबीबीएस डॉक्टर ने खुद को गोली मारी, ज्वाइनिंग के एक हफ्ते के अंदर आत्महत्या से हड़कंप

Fri, 05 Sep 2025 10:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News : बिहार के मुजफ्फरपुर से इस समय एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक एमबीबीएस डॉक्टर ने खुद को गोली मार ली है। तत्काल मौत की सूचना पर पुलिस जांच के लिए पहुंच गई है।
विज्ञापन
सुसाइड की जानकारी के बाद पहुंची टीम ने मौके पर जांच की। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में एक डॉक्टर ने अपने पिता की लाइसेंसी दोनाली बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र की जैतपुर कॉलोनी की है। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुँचे।

विज्ञापन


मृतक डॉक्टर की पहचान 25 वर्षीय डॉ. आशुतोष कुमार चंद्र के रूप में हुई है। उन्होंने एक हफ्ते पहले ही शहर के एक निजी अस्पताल में काम करना शुरू किया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच में जुट गई है। डॉ. आशुतोष ने हाल ही में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी और अब वह पीजी (स्नातकोत्तर) की पढ़ाई कर रहे थे। मृतक के पिता अविनाश कुमार सिंह एक पेट्रोल पंप के संचालक हैं। बेटे का शव देखकर माँ और दादी सदमे में आ गईं।

यह घटना शुक्रवार देर शाम की है। बताया गया है कि डॉ. आशुतोष अपनी ड्यूटी खत्म कर अपने माड़ीपुर जैतपुर कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे और परिजनों के साथ शाम का नाश्ता किया। इसके बाद वह अपने कमरे में चले गए, जहाँ वे पढ़ाई करते थे। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज हुई, जिसके बाद परिजन कमरे में पहुंचे और देखा कि डॉ. आशुतोष खून से लथपथ पड़े थे। उनके पैर के पास बंदूक पड़ी हुई थी। उन्होंने अपनी कनपटी पर गोली मारी थी, जिससे उनके सिर का एक हिस्सा उड़ गया और खून के छींटे पूरे कमरे में बिखर गए थे। शव देखकर परिजन बेसुध हो गए और वहाँ चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों में भी हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस और एएसपी टाउन सुरेश कुमार जाँच-पड़ताल के लिए मौके पर पहुंचे। इसके बाद, इस मामले की जानकारी एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को दी गई है।

एएसपी टाउन सुरेश कुमार ने पूरे घटनाक्रम पर बताया कि "एक डॉक्टर ने आत्महत्या की है। उसने घर में रखी हुई बंदूक से खुद को गोली मारी है। परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि वह एमबीबीएस करने के बाद पीजी की पढ़ाई कर रहे थे, और इसी दौरान काफी तनाव में थे, जिसके कारण उन्होंने खुद को गोली मार ली।" पुलिस सभी पहलुओं पर जाँच कर रही है और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुँचकर आगे की जाँच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें