फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में महंत हत्याकांड का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Sun, 24 Aug 2025 04:31 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर

सार

घटना में शामिल आरोपी फूलदेव सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसका साथी धर्मेंद्र अब भी फरार है। चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या के बाद फूलदेव मृतक के दाह संस्कार में भी शामिल हुआ था।
 
विज्ञापन
“मुजफ्फरपुर महंत हत्याकांड का हुआ खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिरहुत प्रमंडल के मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में 3 अगस्त को बहादुरपुर मठ के महंत रामबाबू सिंह की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों में से एक फूलदेव कुमार उर्फ फूलदेव सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा आरोपी धर्मेंद्र कुमार अभी फरार है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी चोरी की नीयत से महंत के घर में घुसा था। इसी दौरान महंत की नींद टूट गई और उन्होंने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद आरोपियों और महंत के बीच झड़प हुई। इसी झड़प में पहले तलवार से वार किया गया और फिर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को करीब दो किलोमीटर दूर नदी किनारे फेंक दिया गया और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपी फूलदेव सहनी हाल ही में अरुणाचल प्रदेश से लौटा था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। पैसों की किल्लत के कारण उसने अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी। 3 अगस्त की रात करीब साढ़े दस बजे दोनों घर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि हत्या के बाद फूलदेव मृतक महंत के दाह संस्कार में भी शामिल हुआ था और कांधा दिया था, जिससे किसी को शक नहीं हुआ।
विज्ञापन


पढ़ें:  'अगर 65 लाख वोट फर्जी तो केंद्र सरकार भी फर्जी', राजद नेता ने कसा तंज; कांग्रेस को लेकर भी बोले

ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस मामले की जांच पानापुर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में की गई। आरोपियों के घर से महंत का सामान और हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार बरामद किया गया है। फूलदेव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी धर्मेंद्र की तलाश में पुलिस की विशेष टीम दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें