फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: घर में घुसे बदमाश, बच्चे की गर्दन पर चाकू अड़ाकर लूटे 6.5 लाख, इलाके में मची सनसनी

Mon, 20 Apr 2026 06:48 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

बिहार के मोतिहारी जिले के झरौखर थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में रविवार देर रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं को बंधक बना लिया और दो साल के बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर करीब 6.5 लाख रुपये की नकदी और जेवरात लूट लिए।
विज्ञापन
लूट के बाद घर में बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मोतिहारी जिले से एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। भारत-नेपाल सीमावर्ती इलाके में देर रात नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं को बंधक बना लिया और लाखों की नकदी व जेवरात लूटकर फरार हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


घर में घुसकर बनाया बंधक

घटना झरौखर थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव की है। रविवार देर रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने गजेंद्र राय उर्फ लालू के घर को निशाना बनाया। उस समय घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। घर में केवल उनकी मां किस्मती देवी, पत्नी और दो साल का बेटा आयुष था। बदमाशों ने पहले मुख्य फाटक को काटकर घर में प्रवेश किया। सभी बदमाशों ने चेहरे पर नकाब पहन रखा था, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी।

मासूम बच्चे को बनाया ढाल

पीड़िता किस्मती देवी ने बताया कि बदमाश सीधे कमरे में घुस गए और दो साल के मासूम आयुष की गर्दन पर चाकू रख दिया। इसके बाद उन्होंने महिलाओं को धमकाते हुए कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो बच्चे की हत्या कर दी जाएगी। डर के कारण महिलाओं ने विरोध नहीं किया और बदमाशों के कहने पर घर में रखी नकदी और जेवरात सौंप दिए। बदमाशों ने घर में रखी पेटी को तोड़कर करीब 4.5 लाख रुपये नकद और ट्रंक में रखे करीब 2 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। परिजनों के मुताबिक, यह रकम मकान निर्माण के लिए उधार ली गई थी और कुछ पैसे खेती व अन्य स्रोतों से जुटाए गए थे।
विज्ञापन


वारदात के बाद फरार

लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश दक्षिण दिशा की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही झरौखर थाना पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गई। सोमवार सुबह फिर से पुलिस टीम पहुंची और पीड़ित परिवार से विस्तृत जानकारी ली। थानाध्यक्ष असलम अंसारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, हालांकि अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
 

ये भी पढ़ें-  पूर्णिया में हैवानियत की हद पार; सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लौट रही मासूम की गला रेतकर हत्या

इलाके में दहशत, सुरक्षा पर सवाल

इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है। खासकर जिस तरह से मासूम बच्चे को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया, उससे लोगों में गुस्सा भी है। स्थानीय लोग पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें