फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: रेफरल अस्पताल कैंपस में मिली शराब की बोतल, सवाल पूछने पर चिकित्सा पदाधिकारी भड़के; बोले- हम क्या जानें

Sun, 29 Dec 2024 01:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: बिहार में शराबबंदी के बावजूद भी इसकी स्पलाई धड़ल्ले से हो रही है। इसी मामले में रेफरल अस्पताल कैंपस में शराब की बोतलें पाई गईं। जिसके बाद सवाल पूछने पर चिकित्सा पदाधिकारी भड़क गए।

विज्ञापन
चिकित्सा पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराबबंदी वाले बिहार में मुंह चिढ़ाने वाली तस्वीर वैशाली जिले के राघोपुर से सामने आई है। निजी दफ्तर तो दूर सरकारी दफ्तर कार्यालय के कैंपस भी शराबमुक्त नहीं है। पुरानी बोतलें डिस्पोजल करने के हर दूसरे दिन परिसर में खाली शराब की बोतलें बिखरी नजर आती है।

विज्ञापन


यह तस्वीर है राघोपुर प्रखण्ड के मोहनपुर स्थित रेफरल अस्पताल का है। अस्पताल परिसर के कैंपस मे रॉयल स्टेज शराब की खाली बोतलें बरामद की गई। वहीं इस संबंध में जब रेफरल अस्पताल परिसर स्थित कार्यालय में बैठे पीएचसी प्रभारी डॉ प्रवीण कुमार से जब कैंपस मे शराब की बोतल पाए जाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने पत्रकार पर ही भड़क उठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी प्रभारी ने कहा कि रात में कौन पिया हम क्या जानें, आप पुलिस से पूछिये। मालूम हो कि शनिवार को राजद की सदस्यता अभियान का कार्यक्रम मोहनपुर अस्पताल परिसर में आयोजित था। जिसकी कवरेज के लिए मीडिया की टीम पहुंची थी। इसी दौरान स्थानीय लोगो ने सुरक्षित मातृत्व बोर्ड लगे भवन के पीछे शराब की खाली बोतल होने की जानकारी दी थी। स्थानीय लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया की हॉस्पिटल में कार्यरत कर्मी भी आए दिनों शराब पीते रहते है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें