फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : एचडीएफसी बैंक लूट मामले में झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, हाजीपुर में की छापेमारी; मच गया हड़कंप

Fri, 24 Oct 2025 01:59 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली

सार

Vaishali News: पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर कई अन्य स्थानों पर छापेमारी करती रही।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस ने हाजीपुर में छापेमारी की। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के देवघर जिले के मधुपुर स्थित एचडीएफसी बैंक में हुई करोड़ों रुपये की सोना और नकद लूट के मामले में झारखंड पुलिस ने हाजीपुर में छापेमारी की है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर कई अन्य स्थानों पर छापेमारी करती रही।
विज्ञापन


बताया गया कि 22 सितंबर 2025 को मधुपुर थाना क्षेत्र स्थित एचडीएफसी बैंक में छह हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया था। शुक्रवार की अहले सुबह झारखंड पुलिस ने हाजीपुर सदर थाना पुलिस की मदद से यह कार्रवाई की। सदर डीएसपी (वन) सुबोध कुमार ने बताया कि झारखंड में हुई बैंक लूटकांड की जांच को लेकर झारखंड पुलिस यहां पहुंची है। छापेमारी जारी है और कार्रवाई पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

लूटकांड का विवरण
सूत्रों के मुताबिक, मधुपुर स्थित एचडीएफसी बैंक से अपराधियों ने 1 करोड़ 64 लाख 25 हजार 250 रुपये नकद और करीब ढाई किलो सोना आभूषण लूटे थे, जिन्हें 41 पैकेटों में बैंक के लॉकर में रखा गया था। लूटे गए आभूषणों की कुल कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा अपराधी दो ग्राहकों से साढ़े तीन लाख रुपये नकद भी लूटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: गया जी में यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, चालक की मौत, 14 यात्री घायल
विज्ञापन


लुटेरे बुरखा और हेलमेट पहनकर बैंक में घुसे थे
इस संबंध में बैंक के शाखा प्रबंधक धीरज कुमार ने मधुपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। लुटेरे बुरखा और हेलमेट पहनकर बैंक में घुसे थे। उस समय बैंक में मैनेजर, कैशियर, अन्य कर्मचारी और दो सुरक्षा गार्ड मौजूद थे। लूट के बाद अपराधियों ने बैंक कर्मचारियों के मोबाइल फोन छीनकर सीढ़ियों पर फेंक दिए और मौके से फरार हो गए। भागने के दौरान उनकी एक बाइक वहीं छूट गई, जिसकी जांच में पता चला कि वह चोरी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें