फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मकर संक्रांति पर घर लौट रहे वन विभाग के रिटायर्ड सिपाही को बाइक ने मारी टक्कर, अस्पताल में मौत

Tue, 14 Jan 2025 02:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Jamui News: जमुई में मकर संक्रांति के मौके पर घर लौट रहे वन विभाग के रिटायर्ड सिपाही की बाइक को सामने से आ रही बाइक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोग गंभीर घायल हो गए, लेकिन रिटायर्ड सिपाही की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक मुरारी यादव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर संक्रांति पर्व की तैयारियों के बीच जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पर्व के उत्साह को मातम में बदल दिया। वन विभाग के रिटायर्ड सिपाही मुरारी यादव (65) की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर सवार गांव के ही जुगेश्वर यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। घटना सोमवार शाम को डोमचक गांव के पास हुई।

विज्ञापन

 
सामने से आ रही बाइक ने मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम मुरारी यादव और उनके साथी जुगेश्वर यादव लक्ष्मीपुर बाजार से मकर संक्रांति के लिए सामान खरीदकर बाइक से अपने गांव रामपुर लौट रहे थे। इसी दौरान डोमचक गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुरारी यादव और जुगेश्वर यादव दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
इलाज के दौरान मौत
दुर्घटना के बाद मौके से दूसरी बाइक पर सवार युवक फरार हो गया। उसके बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को जमुई मुख्यालय स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह मुरारी यादव ने दम तोड़ दिया, जबकि जुगेश्वर यादव का इलाज अभी भी जारी है।
विज्ञापन



 
परिजनों में छाया मातम
घटना की जानकारी मिलते ही मुरारी यादव के परिवार में मकर संक्रांति का उत्साह मातम में बदल गया। परिजनों ने बताया कि मुरारी यादव 2019 में लक्ष्मीपुर वन विभाग से सिपाही के पद से रिटायर हुए थे। वह अपने सरल स्वभाव और सामाजिक सक्रियता के लिए जाने जाते थे।
 
पुलिस जांच में जुटी
लक्ष्मीपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। फरार बाइक सवार की तलाश के लिए पुलिस छानबीन कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुई।
विज्ञापन

 
वहीं, डोमचक गांव के पास हुई इस दुर्घटना ने स्थानीय ग्रामीणों को झकझोर दिया है। सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती घटनाओं को लेकर ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की है और प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें