फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार में इंसानियत शर्मसार, डेढ़ साल की मासूम से दरिंदगी; आरोपी गिरफ्तार

Fri, 12 Jun 2026 10:24 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर

सार

 बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि सबूतों और मेडिकल जांच के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
घटना के बाद सदर थाने से निकलती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के शिवहर जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली एक अत्यंत संवेदनशील घटना सामने आई है, जहां गुरुवार की देर शाम एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) शुभांक मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।

मां छत पर कर रही थी काम, आरोपी ने उठाया फायदा

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मासूम बच्ची अपने घर में चौकी पर खेल रही थी और उसकी मां मकान की छत पर कुछ काम कर रही थी। इसी दौरान मौका पाकर पड़ोसी आरोपी मोहम्मद राजिद ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, इस हैवानियत के कारण बच्ची की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद, उसे बेहतर इलाज के लिए तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जहां डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार उसकी देखरेख और उपचार में जुटी है। इस खौफनाक घटना के बाद से पूरे इलाके के लोगों में भारी आक्रोश का माहौल है।

FSL टीम ने जुटाए सबूत, अफवाहों से बचने की अपील

पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी थी। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। एसपी ने स्पष्ट किया कि घटनास्थल से मिले सबूतों, मेडिकल रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी जो मिसाल बने, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे जांच के दौरान किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और पीड़िता की पहचान को पूरी तरह गुप्त रखें।

देर रात मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

पुलिस प्रशासन इस मामले में हर बिंदु पर बेहद बारीकी से तफ्तीश कर रहा है। घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देर रात खुद एसपी शुभांक मिश्रा, डीएसपी अनुशील कुमार, ट्रैफिक डीएसपी भाई भारत, मुख्यालय डीएसपी और सदर थानेदार रणधीर कुमार सहित भारी पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें