फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ईद मिलाद-उन-नबी पर मुजफ्फरपुर और सीवान में भव्य जुलूस, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Fri, 05 Sep 2025 01:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर/सीवान

सार

Eid Milad-un-Nabi: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर गुरुवार को बिहार के मुजफ्फरपुर और सिवान जिलों में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन
ईद मिलाद-उन-नबी पर बिहार में जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन मुजफ्फरपुर में हजारों की भीड़, जगह-जगह स्वाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Eid Milad-un-Nabi: इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन और इंतकाल की याद में मनाया जाने वाला पर्व ईद मिलाद-उन-नबी गुरुवार को पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया गया। बिहार के मुजफ्फरपुर और सिवान जिलों में भी मुस्लिम समुदाय ने बड़े उत्साह के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया।
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर में हजारों की भीड़

मुजफ्फरपुर में स्पीकर चौक, दामोदरपुर चौक, बड़ी ईदगाह, ब्रह्मपुरा और कोलहुआ चौक मस्जिद इलाके से जुलूस निकाले गए। जुलूस मदीना मस्जिद से रवाना होकर तिलक मैदान रोड तक पहुंचा। इस मौके पर मस्जिदों को रंग-बिरंगे बल्ब और फूलों से सजाया गया था। जगह-जगह जुलूस का फूलों से स्वागत किया गया और लोगों के लिए पानी, चाय और ठंडे पेय की व्यवस्था भी की गई।

विज्ञापन


सीवान में भी दिखा उल्लास

सीवान शहर के गांधी चौक, स्टेशन रोड, मस्जिद चौक, बबुनिया मोड़ और लालबाजार इलाके से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले गए। यह जुलूस मदीना मस्जिद से रवाना होकर हाफिज जी चौक मस्जिद तक पहुंचा। रजिस्ट्री कचहरी मोड़, जेपी चौक और थाना रोड से होते हुए यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न स्थानों से आए मौलानाओं ने पर्व की अहमियत पर प्रकाश डाला।

धार्मिक उत्साह और सामुदायिक सौहार्द

मुजफ्फरपुर और सीवान दोनों जगह मुस्लिम समुदाय के युवा, बुजुर्ग और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस्लामिक झंडों के साथ तिरंगा लेकर लोग शामिल हुए। स्थानीय लोगों और अन्य धर्मों के लोगों ने भी स्वागत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे सामुदायिक सौहार्द का संदेश सामने आया।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
जुलूस के दौरान शांति बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए। मुजफ्फरपुर में सिटी एसपी कोटा किरण ने और सिवान में एसपी मनोज तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा और शांति व्यवस्था प्राथमिकता है और किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए चौकसी बरती गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें