फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gas Cylinder Blast: शादी की खुशियां मातम में बदली, गैस सिलेंडर ब्लास्ट से पंडाल समेत लाखों की संपत्ति जली

Fri, 02 May 2025 01:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर

सार

Cylinder Blast News: शादी समारोह के दौरान अचानक धमाका होने से अफरा-तफरी मच गई। खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि आग ने देखते ही देखते शादी का पंडाल सहित पूरे घर को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवहर जिले में फतेहपुर थाना क्षेत्र के कहतरवा गांव में गुरुवार रात पल भर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। बारातियों के लिए खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसके कारण से पंडाल समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई।

विज्ञापन




वहीं, शादी का समारोह कुछ ही पलों में त्रासदी में बदल गया। इस हादसे ने केवल एक परिवार की खुशियों को राख कर दिया। बल्कि पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। गैस सिलेंडर ब्लास्ट के कारण भीषण आग लग गई। यह आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा शादी का पंडाल, घर और वहां खड़ा ट्रैक्टर तक जलकर राख हो गया। इस हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है और गांव में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन




पल भर में सब कुछ जल गया
बताया जा रहा है कि कहतरवा गांव निवासी सुरेश साह की बेटी की शादी की तैयारियां अंतिम चरण में थी। तरियानी छपरा से बारात आने वाली थी। पंडाल सज चुका था, खाना बनने की तैयारी चल रही थी, इसी बीच अचानक गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि पास-पड़ोस के लोग डर गया।

यह भी पढ़ें: पटना में इन जगहों पर रग्बी, वॉलीबॉल, समेत 11 खेल होंगे, राजधानी में हुआ टॉर्च परेड

आग से ये सब समान जल गया
गैस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग ने शादी का पूरा पंडाल, घर, वाशिंग मशीन, फ्रीज, टीवी, गोदरेज, पलंग, कुर्सी, कपड़े, खाद्य सामग्री, बर्तन, ट्रैक्टर, बेल्डिंग की दुकान सहित बगल के खेत में लगे मक्का के फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि उसे काबू में लाने के लिए अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गई, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।
विज्ञापन


अफरा-तफरी का माहौल
आग लगते ही शादी स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घर के सभी लोग इधर-उधर भागने लगे। कई लोगों ने जान बचाने के लिए खेतों की ओर दौड़ लगाई। शादी की सारी खुशियां पलभर में राख में तब्दील हो गईं।

फायर ब्रिगेड के दो गाड़ियों ने मशक्कत कर आग पर पाया काबू
घटना के सूचना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग व मौके पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने घंटो मशक्कत कर आग पर काबू पाई। आग इतनी विकराल थी और गैस सिलेंडर विस्फोट से दहशत का माहौल काम हो गया था।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता की हादसे में मौत, पत्नी के साथ दिल्ली जा रहे थे, कार में ट्रक ने मारी टक्कर

घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर थानाध्यक्ष कोमल रानी मौके पर पहुंचीं और राहत कार्यों की निगरानी शुरू की। आग लगने की प्राथमिक वजह गैस सिलेंडर ब्लास्ट को माना जा रहा है। देर शाम पहुंची कुछ बारातियों के बीच सादे समारोह में विवाह संपन्न कराया गया और कुछ ही घंटों बाद बारात लौट गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें