सीतामढ़ी में होली के दिन बोखड़ा थाना क्षेत्र के कुरहर गांव (वार्ड संख्या 13) में सेफ्टी टैंक में दम घुटने से बाप-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर है। सभी घायलों का इलाज सीतामढ़ी सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना बुधवार की बताई गई है।
जानकारी के अनुसार, एक निर्माणाधीन घर में बने शौचालय के सेफ्टी टैंक में खेलते समय 12 वर्षीय बच्चा गिर गया। बच्चे को बचाने के लिए सबसे पहले उसके पिता राजीव सहनी टैंक में उतरे। उनके पीछे एक-एक कर कुल सात लोग बच्चे को निकालने के लिए टैंक में कूद पड़े। टैंक की गहराई करीब 12 फीट थी और लंबे समय से बंद पड़े होने के कारण उसमें जहरीली गैसों का जमाव था।
अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद चार लोगों ने दम तोड़ दिया
ग्रामीणों ने तुरंत सभी को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चार लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद चार लोगों ने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें- Nitish Kumar : राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति के बाद अब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद! ऐसी चर्चा से फायदे में कौन?
मृतकों की पहचान लालू साहनी के 40 वर्षीय पुत्र राजीव सहनी, उनके 30 वर्षीय पुत्र रविंद्र सहनी, रामबाबू सहनी के 26 वर्षीय पुत्र विनय सहनी और राजीव सहनी के 12 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई है।
'टैंक के अंदर ऑक्सीजन की भारी कमी थी'