फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीतामढ़ी में बड़ा हादसा, छठ घाट निर्माण के दौरान बागमती में डूबे पांच युवक; तीन की मौत, एक लापता

Sat, 25 Oct 2025 10:36 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घाट निर्माण का कार्य पूरा करने के बाद सभी युवक स्नान करने नदी में उतरे थे। इसी बीच एक युवक गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने गए चार अन्य साथी भी बागमती की तेज धारा में फंसकर बहने लगे। स्थानीय मछुआरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दो चचेरे भाइयों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
हादसे के दौरान घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ नदी के तट पर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी के सुप्पी प्रखंड क्षेत्र के अख्ता पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 13 में बीते दिन छठ घाट निर्माण के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। बागमती नदी के अख्ता घाट पर घाट तैयार करने गए पांच युवक स्नान के दौरान नदी की तेज धार में बह गए। स्थानीय लोगों और मछुआरों की मदद से तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया, जिसमें दो युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। उनकी पहचान संतोष उपाध्याय (22) और सोनू उपाध्याय (15) के रूप में हुई है।

डॉक्टरों ने सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घाट निर्माण का कार्य पूरा करने के बाद सभी युवक स्नान करने नदी में उतरे थे। इसी बीच एक युवक गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने गए चार अन्य साथी भी बागमती की तेज धारा में फंसकर बहने लगे। स्थानीय मछुआरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दो चचेरे भाइयों को बाहर निकाला। इनमें साहित्य उपाध्याय (22) को सांस चलने की स्थिति में पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ससौला ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान साहित्य की मौत हो गई। वहीं, उसका चचेरा भाई मुन्ना कुमार उर्फ पीयूष उपाध्याय भी मृत पाया गया।

दुर्घटना में मृतक साहित्य उपाध्याय का छोटा भाई धनंजय उपाध्याय (15) अब तक लापता है। स्थानीय गोताखोरों द्वारा उसकी तलाश जारी है। घटना के चार घंटे बाद भी एसडीआरएफ टीम के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखा गया।

ये भी पढ़ें- Bihar News: ' अब 100 बख्तियार खिलजी भी आ जाएं, तो नालंदा को हाथ नहीं लगा सकते', अमित शाह ने किया बड़ा वादा

विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में पसरा मातम
सूचना मिलने पर सुप्पी थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू करवाया। वहीं, कांग्रेस के पूर्व विधायक अमित कुमार टुना, भाजपा नेता विश्वजीत पाठक, रश्मि झा, मुखिया गणेश पंडित, मुखिया प्रतिनिधि शशांक माधव झा तथा सरपंच प्रतिनिधि इमरान बबलू घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। गमगीन माहौल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें