फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: फर्जी कागजात से जमीन दाखिल खारिज, सीओ पर दर्ज एफआईआर, महिला ने लगाया अकेले मिलने का दबाव का आरोप

Thu, 29 May 2025 12:08 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के मुसहरी इलाके में अंचल अधिकारी महेंद्र शुक्ला और एक कर्मचारी अनुज कुमार के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। यह FIR कोर्ट के आदेश पर सदर थाना में दर्ज की गई है। मामले में आरोप है कि उन्होंने फर्जी कागजात के आधार पर खबड़ा गांव की जमीन का दाखिल खारिज गलत तरीके से रद्द कर दिया।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के मुसहरी इलाके के अंचल अधिकारी महेंद्र शुक्ला और अंचल कर्मचारी अनुज कुमार के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह FIR कोर्ट के आदेश पर सदर थाने में दर्ज करवाई गई है। इसमें दोनों के खिलाफ नामजद शिकायत की गई है। आरोप है कि उन्होंने फर्जी कागजात के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा गांव की एक जमीन का दाखिल खारिज गलत तरीके से कर दिया।
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा गांव की रहने वाली मुकेश शर्मा की पत्नी काजल कुमारी ने सीजेएम कोर्ट में शिकायत की थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने सदर थाने को इस मामले में FIR दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है। पीड़िता काजल कुमारी ने बताया कि उन्होंने खबड़ा गांव में एक डिस्मिल जमीन खरीदी थी। जब उन्होंने उस जमीन का दाखिल खारिज कराने के लिए आवेदन दिया, तो उसका काम रोक दिया गया। कई बार गुहार लगाने के बाद भी कोई काम नहीं हुआ।

फिर अंचल के हल्का कर्मचारी उनके घर आए और कहा कि दाखिल खारिज के लिए उन्हें अंचल अधिकारी (CO) से अकेले में मिलना होगा। चूंकि वह महिला थीं, इसलिए उन्होंने यह बात मानने से मना कर दिया। इसके बाद भी कर्मचारी बार बार कह रहे थे कि अधिकारी से मिलो। जब उन्होंने मना किया, तो उनका काम बिना वजह रोक दिया गया और दाखिल खारिज का पत्र गलत तरीके से रद्द कर दिया गया। इस वजह से उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया है और उम्मीद करती हैं कि उन्हें वहां से न्याय मिलेगा।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -PM Modi Bihar Visit: पीएम नरेंद्र मोदी के पटना के कार्यक्रम का समय बदला; चार घंटे तक बंद रहेंगे कई मार्ग
विज्ञापन



सदर थाना के थानेदार अश्मित कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अंचल अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। अब इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता महिला द्वारा दिए गए सबूतों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें