फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: सांसद संबित पात्रा का दावा- अब बिहार में होगी बंपर जीत, CM नीतीश के दिल्ली न जाने पर भी बोले

Fri, 21 Feb 2025 07:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar Election 2025: भाजपा सांसद संबित पात्रा ने मुजफ्फरपुर में दावा किया कि दिल्ली के बाद अब बिहार में भी बंपर जीत होगी। इस दौरान उन्होंने CM नीतीश कुमार के दिल्ली मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में न जाने पर भी प्रतिक्रिया दी है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
भाजपा सांसद संबित पात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद अब बिहार में भी पार्टी बड़ी जीत दर्ज करेगी। यह दावा बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने किया। वह मुजफ्फरपुर में केंद्रीय बजट पर आयोजित एक परिचर्चा में शामिल हुए, जहां उन्होंने बिहार के विकास को लेकर मोदी सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

विज्ञापन

 
‘बिहार को बजट में मिली विशेष प्राथमिकता’
परिचर्चा के दौरान संबित पात्रा ने कहा कि इस बार के केंद्रीय बजट में बिहार को विशेष प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दलों को यह दिखाई नहीं दे रहा, क्योंकि वे केवल बिहार को दरकिनार किए जाने की गलत बयानबाजी में लगे हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि बिहार को जितना इस बजट में मिला है, उतना पहले कभी नहीं मिला।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार से विशेष लगाव है। यही वजह है कि इस बजट में किसानों, बेरोजगारों और अन्य तबकों के लिए विशेष योजनाएं बनाई गई हैं। बिहार की सोच और विकास की दिशा को बदलने का काम पीएम मोदी कर रहे हैं और यह विपक्षी दलों को हजम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन



 
बीजेपी गठबंधन की होगी ऐतिहासिक जीत
भाजपा सांसद ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार के गठन के बाद अब बिहार में बीजेपी गठबंधन के लिए अनुकूल माहौल तैयार हो चुका है। संबित पात्रा ने कहा कि विपक्षी दलों को डर सताने लगा है कि दिल्ली की ऐतिहासिक जीत के बाद अब बिहार की बारी है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी गठबंधन पूरी तरह मजबूत है और राज्य के सभी जिलों में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हो रहा है।
 
सीएम नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न होने पर दिया जवाब
जब उनसे बिहार सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न होने के बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इसे कोई बड़ा मुद्दा मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा में व्यस्त थे और अपने राज्य के बजट की तैयारियों में लगे हुए थे। संबित पात्रा ने कहा कि कई अन्य नेताओं ने भी शपथ ग्रहण समारोह में भाग नहीं लिया, क्योंकि वे अपने-अपने राज्यों की जिम्मेदारियों में व्यस्त थे। लेकिन विपक्ष इस मुद्दे को बेवजह तूल दे रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमारे सहयोगी हैं और गठबंधन पूरी तरह मजबूत है।
 
‘बीजेपी की रणनीति से विपक्ष बेचैन’
संबित पात्रा ने दावा किया कि बीजेपी गठबंधन की मजबूती और रणनीति से विपक्षी दलों में बेचैनी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब विकास चाहती है, न कि सिर्फ वादे। मोदी सरकार ने बिहार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है और आने वाले चुनावों में इसका असर साफ दिखेगा।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि बिहार में आगामी चुनावों को लेकर बीजेपी पूरी तरह तैयार है और जनता के समर्थन से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। विपक्ष चाहे जितनी भी राजनीति कर ले, जनता अब विकास के पक्ष में है और बीजेपी गठबंधन को भारी समर्थन मिलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें