Bihar News: सीतामढ़ी में दो पक्षों में हुई मारपीट की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर लाठियां से प्रहार कर रहे हैं। लाठी बाजी में न सिर्फ पुरुष वर्ग के लोग हैं, बल्कि महिलाएं और लड़कियां भी शामिल है। उक्त घटना सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव की हैं। जहां से दोनों पक्षों में जमकर लाठी बाजी की वीडियो सामने आया है।
बभनगामा गांव की कुछ महिलाओं के द्वारा समूह लोन लिया गया। उसी में पैसे के लेनदेन की विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और देखते ही देखते सभी दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडे से एक दूसरे पर प्रहार करने लगे। उक्त घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग लाठी के प्रहार से जख्मी हो गए हैं। जख्मी हालत में सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रीगा में भर्ती कराया गया है। वहीं गांव के कुछ लोगों के द्वारा पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
क्या कहते है थानाध्यक्ष
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि रोशन कुमार नामक युवक ने मनीष कुमार को दो लाख रुपये दिए हुए थे। दोनों परिवार के बीच इसके लिए विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते दोनों एक दूसरे पर लाठी चलाने लगे। इसका वीडियो भी मिला है। फिलहाल मामले की छानबीन चल रही है। बताया गया कि कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई थी, जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिया गया है।