फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime in Bihar: दहेज लोभियों ने सोने की चेन न मिलने पर महिला को मार डाला, एक साल पहले हुई थी शादी

Thu, 30 Jan 2025 05:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

बिहार के वैशाली में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने ऐसा कदम उठाया है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
परिजन और मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले में महनार थाना क्षेत्र के मजलिसपुर गांव में फंदे से लटका एक नवविवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। घटना की जानकारी मृतक के स्वजन को दी गई। सूचना पर पहुंचे स्वजन ने घटना की जानकारी महनार थाना की पुलिस को दी। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल के पश्चात शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद स्वजन शव लेकर गांव चले गए। मृतक मजलिसपुर गांव निवासी उमेश महतो की 21 वर्षीय पत्नी प्रीति देवी बताई गई। 

बताया गया कि राघोपुर प्रखंड अंतर्गत जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर पूर्वी निवासी सुरीठ महतो की पुत्री प्रीती कुमारी की शादी एक साल पहले मजलिसपुर गांव निवासी जग्गू महतो के पुत्र उमेश महतो से हुई थी। घटना के संबंध में मृतक के स्वजन ने बताया कि गुरुवार सुबह प्रीति की ससुराल वालों ने फोन करके बताया कि प्रीति फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हम लोग पूरे परिवार के साथ मजलिसपुर पहुंचे तो घर में फंदे से लटकी हुई थी। देखकर ऐसा लग रहा था कि ससुराल वालों ने फंदे पर लटका दिया। 
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल वाले सभी फरार हो गए। स्वजन ने बताया कि एक साल पहले प्रीति की शादी उमेश महतो से हुई थी। घटना के बाद ससुराल वाले मारपीट और प्रताड़ित करते थे। सोने की चेन अन्य सामान का डिमांड करते थे, उक्त सभी लोगों ने जान मार दिया।

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष विश्व रंजन सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें