फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime in Bihar: प्रेमी से बात करना शौहर को नागवार गुजरा, बीवी की हत्या कर शव को कब्रिस्तान में छुपाया

Thu, 13 Feb 2025 09:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Crime in Bihar: बीवी का अपने प्रेमी से बात करना शौहर को नागवार गुजरा। शौहर ने बीवी की हत्या कर शव को कब्रिस्तान में छुपा दिया। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में खुलासा किया है।
विज्ञापन
शव निकालती हुई पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर पुलिस ने मृतका महिला नूरजहां खातून हत्या मामले में बड़ा खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी महिला के पति मो. नाजिर को गिरफ्तार कर लिया है। वह बाहर से आने के बाद घटना की रात को अपनी बीवी की हत्या कर दिया था। पुलिस से किए गए कबूलनामा में आरोपी शौहर ने कहा, मेरी बीवी का दूसरे से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। घर आया तो बात करते हुए देखा, इसलिए उसकी हत्या कर दी और शव को कब्रिस्तान में गाड़ दिया।

विज्ञापन


दअरसल, बीते दिनों बरूराज थाना पुलिस ने एक महिला नूरजहां खातून हत्या मामले में और शव को गायब करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसमें बताया था कि ससुराल वाले ने बेटी की हत्या करके शव को कब्रिस्तान में गाड़ दिया था। वहीं, मायके वाले के बयान और शव को कोर्ट के आदेश पर और वरीय अधिकारी से मिले निर्देश के बाद कब्रिस्तान से निकाला गया था और फिर उसकी पोस्टमॉर्टम करवाई थी। इसमें हत्या का रिपोर्ट आया था।

मायके वालों ने इस मामले में नूरजहां खातून के पति सहित पांच लोगों को इस मामले में आरोपी बनाया था। इसी दौरान उसका पति घर आया, जिसको पकड़ा गया है और कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उसने अपनी बीवी की हत्या की बात स्वीकारी है। मामले में मृतका के मायके वालों ने दहेज मांगने को लेकर हत्या की बात कही थी, जबकि हत्या के पीछे कोई और कारण था।
विज्ञापन


मामले में बरूराज थाना एसएचओ संजीव कुमार दुबे ने बताया, नूरजहां खातून हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। फरार चल रहे आरोपी शौहर को बड़ा बैजनाथ से पकड़ा गया है और पूछताछ में उसके द्वारा यह बताया गया कि बीवी की उसने ही हत्या की थी। बीवी का प्रेम-प्रसंग किसी दूसरे से चल रहा था। इसी से नाराज होकर अपने परिवार के सदस्य के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया और फिर शव को रात के अंधेरे में कब्रिस्तान में गाड़ कर बाहर चला गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें