फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: पटना-गया रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव और प्रस्थान में बदलाव, जानें अपडेट

Thu, 19 Jun 2025 08:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Railway: गाड़ी संख्या 03667 पटना-गया स्पेशल ट्रेन अब पटना से सुबह 10:30 बजे की जगह सुबह 9:30 बजे खुलेगी। यह ट्रेन अब सुबह 9:56 बजे पुनपुन, 10:26 बजे तारेगना, 11:03 बजे जहानाबाद, 11:27 बजे टेहटा और 11:55 बजे बेला स्टेशन पर रुकते हुए गया जंक्शन दोपहर 1:15 बजे पहुंचेगी। पहले यह गया दोपहर 1:40 बजे पहुंचती थी।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मध्य रेलवे ने पटना-गया रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव और प्रस्थान समय में बदलाव किया है। यह संशोधित समय तत्काल प्रभाव से लागू होगा। गाड़ी संख्या 63251 पटना-गया मेमू पैसेंजर अब पटना जंक्शन से दोपहर 1 बजकर 45 मिनट की जगह दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी। संशोधित समय के अनुसार यह ट्रेन अब दोपहर 2:53 बजे पुनपुन, 3:20 बजे तारेगना, 3:52 बजे जहानाबाद, 4:17 बजे टेहटा और 4:35 बजे बेला स्टेशन पर ठहरते हुए गया जंक्शन शाम 5:30 बजे पहुंचेगी। पहले यह गया शाम 4:55 बजे पहुंचती थी।

गाड़ी संख्या 03667 पटना-गया स्पेशल ट्रेन अब पटना से सुबह 10:30 बजे की जगह सुबह 9:30 बजे खुलेगी। यह ट्रेन अब सुबह 9:56 बजे पुनपुन, 10:26 बजे तारेगना, 11:03 बजे जहानाबाद, 11:27 बजे टेहटा और 11:55 बजे बेला स्टेशन पर रुकते हुए गया जंक्शन दोपहर 1:15 बजे पहुंचेगी। पहले यह गया दोपहर 1:40 बजे पहुंचती थी।

विज्ञापन


पढे़ं: 52 माफिया, तस्कर और अपराधियों की 57 करोड़ की संपत्ति जब्ती को भेजा गया प्रस्ताव, विधायक भी सूची में

इसी तरह, गाड़ी संख्या 03656 गया-पटना स्पेशल ट्रेन अब गया से सुबह 7:10 बजे की जगह सुबह 5:20 बजे रवाना होगी। संशोधित समय के अनुसार यह ट्रेन सुबह 5:43 बजे बेला, 6:02 बजे टेहटा, 6:14 बजे जहानाबाद, 6:43 बजे तारेगना और 7:18 बजे पुनपुन स्टेशन पर रुकते हुए पटना जंक्शन सुबह 8:15 बजे पहुंचेगी। पहले यह पटना 9:20 बजे आती थी। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि वे प्रस्थान समय की पुष्टि के लिए 139 हेल्पलाइन नंबर या NTES ऐप का सहारा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें