बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के एक दिन पहले भाजपा प्रत्याशी नोट बांटते दिखे गए हैं। वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण को लेकर मंगलवार को मतदान होना है। वहीं, सोमवार शाम नोट बांटने का मामला सामने आया है। पूर्वी चंपारण के चिरैया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी लाल बाबू गुप्ता का वीडियो वायरल हुआ है, इसमें वह जनसंपर्क के दौरान नोट बांट रहे हैं। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
अब मतदान शुरू होने के लिए 12 घंटे से भी कम समय बचा हुआ है। इसी बीच कई जगह से प्रत्याशियों के लोक तंत्र को मात देते हुए धनबल का प्रयोग करते वीडियो वायरल हो रहा है, जिसपर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
जिला पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी है
पूरी खबर जिले के चिरैया विधान सभा से जुड़ी हुई है। जहां भाजपा प्रत्याशी के द्वारा मतदाताओं को रुपया बांटने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आते ही मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया। बताया जा रहा है चिरैया से भाजपा के प्रत्याशी विधायक लालबाबू गुप्ता पताही मतदाताओं के बीच पैसा बांटते नजर आए जिसके बाद पताही थाना में विधायक एवं उनके समर्थक के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की गई। जिला पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी है।
इस संबंध में मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने हेतु किसी भी प्रकार के प्रलोभन, नकद वितरण, या अवैध गतिविधि पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।